Sankashti Chaturthi 2025: संतान की लंबी उम्र के लिए कब है कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी? जानें सही तारीख
Updated on 2025-06-14T13:42:22+05:30
Sankashti Chaturthi 2025: संतान की लंबी उम्र के लिए कब है कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी? जानें सही तारीख
Krishnapingal Chaturthi 2025: श्री गणेश जी की पूजा के लिए संकष्टी चतुर्थी का व्रत सबसे खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से सारे काम आसानी से पूरे होते हैं और जीवन की रुकावटें दूर हो जाती हैं। इस साल कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी का व्रत 14 जून 2025 को रखा जाएगा।
व्रत करने के फायदे:
इस दिन व्रत रखने से सुख, सौभाग्य, लंबी उम्र और परिवार में बढ़ोतरी होती है। साथ ही मनचाही इच्छा भी पूरी होती है।
- कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी 2025:
- चतुर्थी तिथि शुरू: 14 जून 2025, दोपहर 3:46 बजे
- चतुर्थी तिथि समाप्त: 15 जून 2025, दोपहर 3:51 बजे
- गणेश पूजा का समय: सुबह 7:08 से 8:52 बजे तक
- चंद्रोदय का समय: रात 10:07 बजे
पूजा विधि:
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और हरे रंग के कपड़े पहनें।
- पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें और पूजा करें।
- भगवान गणेश को दीप, फूल, कपूर, सिंदूर, दूर्वा, मोदक और लड्डू चढ़ाएं।
- अंत में आरती करें और मंत्रों का जाप करें।
कृष्णपिंगल नाम का अर्थ:
नारद मुनि ने भगवान गणेश को 'कृष्णपिंगाक्ष' नाम दिया, जिसका मतलब है—"जो बुरे कामों पर नजर रखते हैं।" इसलिए उन्हें ‘कृष्ण पिंगल’ कहा जाता है।