Saphala Ekadashi 2025: मोक्षदा के बाद कब पड़ेगी सफला एकादशी? जानें तारीख-मुहूर्त
Saphala Ekadashi 2025: मोक्षदा के बाद कब पड़ेगी सफला एकादशी? जानें तारीख-मुहूर्त
Saphala Ekadashi 2025:दिसंबर में तीन एकादशी का शुभ संयोग बन रहा है। मोक्षदा एकादशी के बाद अब पौष माह के कृष्ण पक्ष की सफला एकादशी का व्रत 15 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा। मान्यता है कि श्रद्धा से जागरण और उपवास करने पर हजारों वर्ष की तपस्या के बराबर पुण्य मिलता है।
पुराणों में बताया गया है कि लुम्पक जैसा पापी भी सफला एकादशी का व्रत कर भगवान विष्णु की कृपा से वैकुण्ठ पहुंच गया था। जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत पारण का समय।
सफला एकादशी 2025: पूजा मुहूर्त
सुबह 7:06 बजे – 8:24 बजे
व्रत पारण समय
16 दिसंबर सुबह 7:07 बजे – 9:11 बजे
द्वादशी तिथि समाप्त: रात 11:57 बजे
ऐसे करें सफला एकादशी का व्रत
- सुबह भगवान विष्णु के सामने व्रत का संकल्प लें।
- पूरे दिन अनाज न खाएं; भूख लगने पर फलाहार करें।
- विष्णु मंत्रों का जाप करें और भगवान से जुड़ी कथाएं पढ़ें।
- अगले दिन विष्णु पूजा कर जरूरतमंदों को भोजन कराएं, फिर स्वयं भोजन ग्रहण करें।
- यहीं पर व्रत पूरा माना जाता है।