Sawan 2025: सावन में बच्चों को संस्कार और धर्म सिखाने का सही समय, कराएं ये आसान काम
Updated on 2025-07-31T11:05:26+05:30
Sawan 2025: सावन में बच्चों को संस्कार और धर्म सिखाने का सही समय, कराएं ये आसान काम
बचपन वह समय होता है जब बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी दिए जा सकते हैं। इसलिए पूजा-पाठ और धार्मिक कामों में उन्हें जरूर शामिल करें। इससे वे आस्था, प्रकृति प्रेम और भारतीय संस्कृति को समझ पाएंगे।
सावन का महीना क्यों खास है?
सावन का महीना भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है। इस महीने शिवजी की पूजा, व्रत और अनुष्ठान होते हैं। भले ही बच्चे व्रत न रखें, लेकिन उन्हें छोटे-छोटे कामों में शामिल करके आप उनमें धार्मिक सोच विकसित कर सकते हैं।
बच्चों से सावन में ये काम जरूर कराएं:
पूजा की तैयारी में शामिल करें
- पूजा से पहले तैयारी होती है – जैसे बेलपत्र लाना, फूल सजाना, कलश में पानी भरना। इन कामों में बच्चों को शामिल करें। बेलपत्र पर त्रिशूल या ओम् बनवाएं। इससे वे प्रकृति और पूजा की चीजों को जानेंगे।
मंदिर या घर की पूजा में साथ रखें
- जब आप मंदिर जाएं तो बच्चों को साथ ले जाएं। अगर घर पर पूजा कर रहे हैं तो उन्हें शिवलिंग पर जल चढ़ाने दें। इससे वे पूजा विधियों को समझेंगे और परिवार के साथ समय बिताएंगे।
भजन और मंत्रों से जोड़ें
- छोटे बच्चे मंत्र पूरे नहीं बोल सकते, लेकिन आप उन्हें “ॐ नमः शिवाय” जैसे आसान मंत्र सिखा सकते हैं। आरती के समय उन्हें घंटी या ताली बजाने दें। इससे उन्हें भक्ति में मजा आएगा और मन भी लगेगा।
शिवजी की कहानियां सुनाएं
- बच्चों को कहानियां सुनना अच्छा लगता है। सावन में शिवजी, गणेश या शिव परिवार की आसान कहानियां सुनाएं। ये कहानियां बच्चों की सोच, भाषा और पौराणिक ज्ञान को बढ़ाएंगी।