SEBI ने 3 कंपनियों को IPO मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट

Updated on 2026-03-07T10:54:58+05:30

SEBI ने 3 कंपनियों को IPO मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट

SEBI ने 3 कंपनियों को IPO मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट

Upcoming IPOs: शेयर बाजार में आईपीओ के जरिए निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मार्केट रेगुलेटर Securities and Exchange Board of India (SEBI) ने तीन कंपनियों—Bonbloc Technologies, Eastman Auto and Power और Milestone Gears—को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है।

सेबी की यह मंजूरी ऐसे समय आई है जब शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद कई कंपनियां पब्लिक मार्केट में उतरने की तैयारी कर रही हैं।

Bonbloc Technologies

Bonbloc Technologies अपने आईपीओ के जरिए करीब 233 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसमें 160 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि मौजूदा शेयरधारक 71.86 लाख शेयर ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए बेचेंगे। कंपनी अपने शेयरों को National Stock Exchange of India और BSE Limited पर लिस्ट कराने की योजना बना रही है।

Eastman Auto and Power

Energy और power electronics सेक्टर की कंपनी Eastman Auto and Power को भी 5 मार्च को सेबी से आईपीओ की मंजूरी मिली है। कंपनी का आईपीओ साइज करीब 1800 से 2000 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है। इसमें नए शेयर जारी करने के साथ-साथ मौजूदा निवेशक OFS के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

Milestone Gears

Milestone Gears अपने आईपीओ के जरिए करीब 1100 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसमें 800 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 300 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल शामिल होगा। कंपनी इस रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, हिमाचल प्रदेश के सोलन में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने और अन्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी।

यह कंपनी ट्रैक्टर, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट, इलेक्ट्रिक व्हीकल और विंडमिल के लिए कई तरह के गियर और इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाती है। इसके ग्राहकों में Mahindra & Mahindra, Caterpillar Inc., JCB और John Deere जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।

यह भी पढ़े 

Gold and Silver Rate: ईरान संकट के बीच सोने के दाम गिरे, जानें आज रेट