Header Image

Gold and Silver Rate: ईरान संकट के बीच सोने के दाम गिरे, जानें आज रेट

Gold and Silver Rate: ईरान संकट के बीच सोने के दाम गिरे, जानें आज रेट

Last Updated Mar - 06 - 2026, 10:50 AM | Source : Fela News

Gold and Silver Price Today: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों का आज छठा दिन है। इसी बीच सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई है।
ईरान संकट के बीच सोने के दाम गिरे
ईरान संकट के बीच सोने के दाम गिरे

Gold and Silver Price Today: देश भर में सोने की कीमतों में आज फिर गिरावट दर्ज की गई है। यह लगातार चौथा दिन है जब सोने के दाम कम हुए हैं। 2 मार्च 2026 के बाद से सोना लगातार सस्ता हो रहा है। इन चार दिनों में ही 24 कैरेट सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है और इसके दाम काफी नीचे आ गए हैं। 22 कैरेट सोने के भाव में भी तेजी से कमी आई है।

24 कैरेट सोने के दाम में गिरावट

आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 163 रुपये घटकर 16,288 रुपये हो गई है, जो 5 मार्च को 16,451 रुपये थी। इसी तरह 8 ग्राम की कीमत में 1,304 रुपये, 10 ग्राम में 1,630 रुपये और 100 ग्राम में 16,300 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद 8 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,304 रुपये, 10 ग्राम की कीमत 1,62,880 रुपये और 100 ग्राम की कीमत 16,28,800 रुपये हो गई है।

22 कैरेट सोना भी हुआ सस्ता

22 कैरेट सोने के दाम में भी आज कमी आई है। इसमें प्रति ग्राम 150 रुपये की गिरावट हुई है। वहीं 8 ग्राम में 1,200 रुपये, 10 ग्राम में 1,500 रुपये और 100 ग्राम में 15,000 रुपये की कमी दर्ज की गई है। इसके बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 14,930 रुपये प्रति ग्राम हो गई है। इस हिसाब से 8 ग्राम की कीमत 1,19,440 रुपये, 10 ग्राम की कीमत 1,49,300 रुपये और 100 ग्राम की कीमत 14,93,000 रुपये है।

18 कैरेट सोने के दाम भी गिरे

18 कैरेट सोने की कीमत में भी आज गिरावट देखी गई है। प्रति ग्राम 122 रुपये कम होकर इसका भाव 12,216 रुपये हो गया है, जो पहले 12,338 रुपये था। वहीं 8 ग्राम की कीमत 976 रुपये घटकर 97,728 रुपये, 10 ग्राम की कीमत 1,220 रुपये घटकर 1,22,160 रुपये और 100 ग्राम की कीमत घटकर 12,21,600 रुपये हो गई है।

यह भी पढ़े 

Share Market Down: जंग की आंच से लाल शेयर बाजार, सेंसेक्स 365 अंक गिरा, निफ्टी 102 टूटा

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More