Shani Jayanti 2025 Date: साल 2025 में शनि जयंती किस दिन है? जानें सही तारीख।

Updated on 2025-04-16T14:49:39+05:30

Shani Jayanti 2025 Date: साल 2025 में शनि जयंती किस दिन है? जानें सही तारीख।

Shani Jayanti 2025 Date: साल 2025 में शनि जयंती किस दिन है? जानें सही तारीख।

Shani Jayanti 2025: शनि देव का जन्मदिन शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या को आता है। इस दिन शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से परेशान लोग पूजा और दान करके राहत पा सकते हैं।

शनि जयंती 2025 की तारीख:
अमावस्या शुरू: 26 मई 2025, दोपहर 12:11 बजे

अमावस्या खत्म: 27 मई 2025, रात 8:31 बजे

शनि जयंती की तारीख: 27 मई 2025, मंगलवार

शनि देव सूर्यदेव और माता छाया के बेटे हैं। उन्हें न्याय का देवता माना जाता है जो अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार फल देते हैं। उत्तर भारत में यह जयंती ज्येष्ठ अमावस्या पर और दक्षिण भारत में वैशाख अमावस्या पर मनाई जाती है।

इस दिन क्या करें?
शनि मंदिर में दर्शन करें और तेल चढ़ाएं

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं

शनि स्तोत्र, शनि चालीसा या हनुमान चालीसा पढ़ें

काले तिल, काले चने, तेल और काले कपड़े दान करें

ईमानदारी से काम करें और ज़रूरतमंदों की मदद करें

यह भी पढ़े.......

Vaishakh Month 2025: अक्षय तृतीया से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, वैशाख महीने में कई व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे।