Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में गृह प्रवेश: जानें सबसे शुभ तिथि कौन सी है

Updated on 2025-09-23T18:06:28+05:30

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में गृह प्रवेश: जानें सबसे शुभ तिथि कौन सी है

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में गृह प्रवेश: जानें सबसे शुभ तिथि कौन सी है

आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा, यानी 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुकी है और 1 अक्टूबर को खत्म होगी। इस साल नवरात्रि 9 दिन की बजाय 10 दिन की है। हिंदू धर्म में नवरात्रि के दिन बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इस दौरान लोग पूजा-पाठ, व्रत और नए काम या व्यापार की शुरुआत करते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या नवरात्रि में नए घर का प्रवेश यानी गृह प्रवेश किया जा सकता है।

शारदीय नवरात्रि में गृह प्रवेश:

नए काम और गृह प्रवेश के लिए हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त को बहुत महत्व दिया जाता है। लेकिन चातुर्मास के दौरान शुभ मांगलिक कार्यों पर रोक लगती है और गृह प्रवेश भी नहीं किया जाता। इस साल 2025 में चातुर्मास 6 जुलाई से शुरू होकर 1 नवंबर तक चलेगा।

नवरात्रि के दिन माता रानी की पूजा के लिए बहुत ही शुभ माने जाते हैं, लेकिन गृह प्रवेश के लिए सितंबर में कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। इसलिए इस नवरात्रि में नए घर का प्रवेश नहीं किया जा सकता। गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त 3 नवंबर 2025 से शुरू होंगे।