भीगे मेथी दाने से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ, जानिए देसी उपाय

Updated on 2026-01-30T17:30:35+05:30

भीगे मेथी दाने से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ, जानिए देसी उपाय

भीगे मेथी दाने से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ, जानिए देसी उपाय

आजकल बाल झड़ना, पतले बाल और धीमी हेयर ग्रोथ एक आम समस्या बन चुकी है। बदलती लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, गलत खानपान और केमिकल प्रोडक्ट्स की वजह से बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। बालों को मजबूत और लंबा करने के लिए लोग महंगे शैंपू, सीरम और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन हर बार ये कारगर साबित नहीं होते।

ऐसे में अगर कोई सस्ता, सुरक्षित और देसी उपाय मिल जाए, तो यह किसी वरदान से कम नहीं। होलिस्टिक डॉक्टर प्रगति के अनुसार, मेथी दाने बालों की ग्रोथ बढ़ाने में बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है और झड़ने की समस्या को कम करने में मदद करता है।

मेथी दाने बालों के लिए क्यों फायदेमंद हैं?

मेथी दाने में प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये तत्व स्कैल्प को पोषण देते हैं, डैंड्रफ को कम करते हैं और बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है और बाल ज्यादा हेल्दी दिखने लगते हैं।

1. भीगे मेथी दाने का पानी (हेयर मिस्ट)

इस उपाय के लिए रात में दो बड़े चम्मच मेथी दाने एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह पानी को छानकर एक सप्रे बोतल में भर लें। यह तरीका बालों को मजबूती देने, स्कैल्प को ठंडक पहुंचाने और नेचुरल शाइन बढ़ाने में मदद करता है।

इस पानी को रोज या हफ्ते में 3-4 बार स्कैल्प और बालों पर स्प्रे करें।

2. मेथी दाने वाला नारियल तेल

आधा कप नारियल तेल को धीमी आंच पर हल्का गर्म करें। इसमें दो बड़े चम्मच मेथी दाने डाल दें और 5-7 मिनट तक पकने दें।

तेल ठंडा होने के बाद छान लें और स्कैल्प में हल्के हाथों से मसाज करें। सिर धोने से पहले इसे 2-3 घंटे या रातभर छोड़ सकते हैं। यह तेल बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और जड़ों को मजबूत करने में सहायक होता है।

3. मेथी और दही का हेयर मास्क

एक कटोरी में चार बड़े चम्मच दही लें और उसमें एक बड़ा चम्मच मेथी पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें। यह मास्क बालों को नेचुरली मॉइस्चराइज करता है और रूखेपन को कम करता है।

डॉक्टर की सलाह भी जरूरी

डॉ. प्रगति का कहना है कि ये घरेलू नुस्खे सामान्य बालों की समस्याओं में मदद कर सकते हैं। लेकिन अगर बालों का झड़ना बहुत ज्यादा है या लंबे समय से कोई समस्या बनी हुई है, तो खुद इलाज करने के बजाय किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़े 

शकरकंद खाने के फायदे और सही तरीके को लेकर विशेषज्ञ राय