Summer Skin Care Remedy: गर्मी की खुजली-दाने से छुटकारा, नारियल तेल में मिलाएं ये चीज

Updated on 2026-05-01T16:25:55+05:30

Summer Skin Care Remedy: गर्मी की खुजली-दाने से छुटकारा, नारियल तेल में मिलाएं ये चीज

Summer Skin Care Remedy: गर्मी की खुजली-दाने से छुटकारा, नारियल तेल में मिलाएं ये चीज

गर्मियों में पसीने और धूल-पॉल्यूशन के कारण त्वचा पर खुजली, रैशेज और छोटे दाने होना आम समस्या बन जाती है. ऐसे में स्किन पर बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं, जिससे जलन और इंफेक्शन बढ़ सकता है. सिंथेटिक कपड़े इस परेशानी को और बढ़ा देते हैं क्योंकि ये पसीना नहीं सोखते और त्वचा को सांस नहीं लेने देते.

क्यों बढ़ती है गर्मियों में स्किन प्रॉब्लम?

पसीने के साथ जमा गंदगी स्वेट ग्लैंड्स को ब्लॉक कर देती है, जिससे खुजली और ड्राईनेस होने लगती है. इसलिए इस मौसम में हल्के और कॉटन फैब्रिक के कपड़े पहनना सबसे बेहतर माना जाता है.

नारियल तेल क्यों है फायदेमंद?

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार नारियल तेल त्वचा को नमी देता है और इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण खुजली व इंफेक्शन को कम करने में मदद करते हैं. इसे सीधे लगाने से भी राहत मिलती है.

नारियल तेल में मिलाएं कपूर

जयपुर की आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से सूखी खुजली और महीन दानों में तेजी से आराम मिलता है. कपूर में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा पर जलन और बैक्टीरिया को कम करते हैं.

कैसे बनाएं यह घरेलू नुस्खा?

एक कटोरी में नारियल तेल लें और उसमें थोड़ा सा पिसा हुआ कपूर मिलाएं. इसे हल्का गर्म करके अच्छी तरह घोल लें. अब साफ त्वचा पर लगाएं और 30–40 मिनट बाद धो लें.

कितनी बार करें इस्तेमाल?

बेहतर परिणाम के लिए इस मिश्रण को हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल किया जा सकता है. शुद्ध कपूर का ही उपयोग करना जरूरी है.

अन्य घरेलू उपाय भी कारगर

नीम, चंदन, मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा भी गर्मियों में होने वाली स्किन समस्याओं में राहत देते हैं. ये त्वचा को ठंडक देते हैं और रैशेज को कम करते हैं.

यह भी पढ़े 

गर्मी में नाक से खून आए तो क्या करें, तुरंत राहत और कारण जानें