Header Image

गर्मी में नाक से खून आए तो क्या करें, तुरंत राहत और कारण जानें

गर्मी में नाक से खून आए तो क्या करें, तुरंत राहत और कारण जानें

Last Updated May - 01 - 2026, 04:07 PM | Source : Fela News

गर्मियों में नाक से खून आना आम समस्या बन जाती है, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसके पीछे कई कारण होते हैं, साथ ही कुछ आसान उपायों से इससे बचाव संभव है.
गर्मी में नाक से खून आए तो क्या करें
गर्मी में नाक से खून आए तो क्या करें

गर्मियों में तेज गर्मी और सूखी हवा का असर शरीर पर साफ दिखाई देता है. इसी वजह से कई लोगों को नाक से खून आने यानी नकसीर की समस्या हो जाती है. यह समस्या बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक किसी को भी हो सकती है, लेकिन अक्सर लोग इसे हल्के में लेकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकता है.

गर्मियों में नकसीर क्यों होती है?

आरएमएल हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. सुभाष गिरि के अनुसार, गर्मी में नाक के अंदर की झिल्ली सूख जाती है, जिससे नसें कमजोर होकर फट सकती हैं. शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन), तेज धूप, बार-बार नाक साफ करना, चोट या एलर्जी भी इसके बड़े कारण हैं.

किन लक्षणों पर दें ध्यान?

अचानक नाक से खून बहना मुख्य संकेत है. इससे पहले नाक में सूखापन, जलन या खुजली महसूस हो सकती है. कुछ लोगों को हल्का चक्कर या सिर भारी लगना भी हो सकता है.

गर्मियों में कैसे करें बचाव?

इस समस्या से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी है. भरपूर पानी, नींबू पानी और छाछ जैसे तरल पदार्थ लें. धूप में कम निकलें और सिर को ढककर रखें. कमरे में नमी बनाए रखने के लिए ह्यूमिडिफायर का उपयोग किया जा सकता है. नाक को बार-बार जोर से साफ करने से बचें.

तुरंत क्या करें अगर खून आए?

नाक से खून आने पर घबराएं नहीं. बैठ जाएं और सिर को थोड़ा आगे की ओर झुकाएं. नाक को हल्के से दबाकर रखें ताकि खून रुक जाए. सिर पीछे न करें क्योंकि इससे खून गले में जा सकता है.

कब जाएं डॉक्टर के पास?

अगर नकसीर बार-बार हो या खून ज्यादा आए, तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

यह भी पढ़े  

Kitchen Cancer Risk: किचन की ये 5 चीजें बन रहीं कैंसर का खतरा, तुरंत करें बाहर!

Share :

Trending this week

देर रात तक जागने वाली महिलाएं हो जाएं सावधान

Jun - 13 - 2026

Sleep Cycle For Women:आज की व्यस्त जीवनशैली में महिलाएं अक्सर घर, नौक... Read More

20-40 की उम्र में थकान और झनझनाहट?

Jun - 01 - 2026

Early Symptoms Of Multiple Sclerosis In Young Adults: अक्सर लोग हाथ-पैरों में झनझनाहट, बा... Read More

मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर

Jun - 01 - 2026

MasterChef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता और ... Read More