Header Image

Kitchen Cancer Risk: किचन की ये 5 चीजें बन रहीं कैंसर का खतरा, तुरंत करें बाहर!

Kitchen Cancer Risk: किचन की ये 5 चीजें बन रहीं कैंसर का खतरा, तुरंत करें बाहर!

Last Updated May - 01 - 2026, 12:24 PM | Source : Fela News

Kitchen Cancer Risk: किचन में रोज इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती हैं. डॉक्टरों ने चेताया है कि गंदा स्पंज, पुराने प्लास्टिक और जले बर्तन जैसे सामान गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं.
किचन की ये 5 चीजें बन रहीं कैंसर का खतरा
किचन की ये 5 चीजें बन रहीं कैंसर का खतरा

Kitchen Cancer Risk:घर का किचन हमेशा से सेहत का केंद्र माना जाता है, क्योंकि यहीं से परिवार के लिए खाना तैयार होता है. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इसी किचन में रोज इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें धीरे-धीरे शरीर में ऐसे हानिकारक तत्व पहुंचा सकती हैं, जो लंबे समय में गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा देते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि लापरवाही में इस्तेमाल हो रही कुछ आदतें और सामान बैक्टीरिया, केमिकल्स और टॉक्सिन्स का बड़ा स्रोत बन जाते हैं. ऐसे में इन चीजों पर तुरंत ध्यान देना जरूरी है.

दिखने में साफ, लेकिन सबसे गंदा होता है किचन स्पंज

बर्तन साफ करने वाला स्पंज अक्सर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है, लेकिन यही सबसे ज्यादा बैक्टीरिया जमा करने वाली चीज भी बन जाता है. इसमें नमी, साबुन और खाने के बचे कण फंस जाते हैं, जिससे कीटाणु तेजी से पनपते हैं. यही गंदगी फिर बर्तनों पर लगती है और खाने के जरिए शरीर तक पहुंच जाती है. लंबे समय तक ऐसा होने पर संक्रमण और इम्यूनिटी कमजोर होने का खतरा बढ़ सकता है.

प्लास्टिक कंटेनर बन सकते हैं साइलेंट खतरा

कई घरों में गरम खाना प्लास्टिक के डिब्बों में रखा जाता है या माइक्रोवेव में भी गर्म कर लिया जाता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसा करना सुरक्षित नहीं है. गर्मी पड़ते ही प्लास्टिक से हानिकारक केमिकल्स निकलकर खाने में मिल सकते हैं. माइक्रोप्लास्टिक शरीर के अंदर जमा होकर हार्मोनल गड़बड़ी और दूसरी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकते हैं.

पुराने नॉन-स्टिक और एल्युमिनियम बर्तन भी नुकसानदायक

अगर नॉन-स्टिक पैन की कोटिंग उखड़ गई है या उस पर खरोंच आ चुकी है, तो उसे इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए. ज्यादा गर्म होने पर इसकी सतह से जहरीले तत्व निकल सकते हैं. इसी तरह एल्युमिनियम के बर्तनों में खट्टा या ज्यादा नमकीन खाना पकाने से धातु के कण भोजन में मिल सकते हैं, जो शरीर के लिए सही नहीं माने जाते.

पैकेज्ड फूड और तला खाना बढ़ाते हैं खतरा

किचन में रखे इंस्टेंट स्नैक्स, प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा तले हुए आइटम और शुगर वाली पैकेज्ड ड्रिंक्स भी धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं. इनमें प्रिजर्वेटिव्स, ट्रांस फैट और हाई शुगर होती है, जो मोटापा, डायबिटीज और दूसरी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ाती है.

आज ही बदलें ये आदतें

किचन सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं, बल्कि परिवार की सेहत की पहली सुरक्षा है. इसलिए गंदा स्पंज बदलें, प्लास्टिक की जगह स्टील या ग्लास अपनाएं, खराब नॉन-स्टिक बर्तन हटाएं और पैकेज्ड चीजों का इस्तेमाल कम करें. छोटी सी सावधानी भविष्य की बड़ी परेशानी से बचा सकती है.

यह भी पढ़े 

Sugarcane Juice Risk: गर्मी में गन्ने का जूस पीने से पहले जान लें डॉक्टर की चेतावनी

Share :

Trending this week

देर रात तक जागने वाली महिलाएं हो जाएं सावधान

Jun - 13 - 2026

Sleep Cycle For Women:आज की व्यस्त जीवनशैली में महिलाएं अक्सर घर, नौक... Read More

20-40 की उम्र में थकान और झनझनाहट?

Jun - 01 - 2026

Early Symptoms Of Multiple Sclerosis In Young Adults: अक्सर लोग हाथ-पैरों में झनझनाहट, बा... Read More

मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर

Jun - 01 - 2026

MasterChef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता और ... Read More