एक ऐसा मंदिर जिसका प्रसाद है पिज़्ज़ा , बर्गर और पानी पूरी
एक ऐसा मंदिर जिसका प्रसाद है पिज़्ज़ा , बर्गर और पानी पूरी
Hindu Temple Mandir Ritual: देवी-देवताओं के प्रति लोगों की गहरी आस्था होती है, इसलिए वे पूजा-पाठ करते हैं और व्रत भी रखते हैं। भगवान भाव देखते हैं, लेकिन फिर भी लोग अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार भोग लगाते हैं।
हमेशा से पूजा में प्रसाद चढ़ाने की परंपरा रही है। आमतौर पर लड्डू, पेड़ा, फल या मेवे चढ़ाए जाते हैं। लेकिन देश में कुछ मंदिर ऐसे भी हैं, जहां देवी को खीर-पूड़ी या लड्डू की जगह पिज्जा, बर्गर, सैंडविच, पानीपुरी और कोल्ड ड्रिंक चढ़ाई जाती है।
ये सुनकर अजीब लगता है, लेकिन लोग इसे देवी की अनोखी लीला मानते हैं। ऐसे कई मंदिर भारत में मौजूद हैं। इनमें से दो मंदिर खास हैं—
राजकोट के रापूताना में जीविका माताजी मंदिर और
चेन्नई के पड़प्पाई में जय दुर्गा पीठम मंदिर।
बच्चों के लिए चढ़ाया जाता है मॉडर्न प्रसाद
रापूताना का जीविका माताजी मंदिर लगभग 65-70 साल पुराना है। पहले यहां नारियल और पारंपरिक प्रसाद चढ़ता था। लेकिन बच्चों को खुश करने के लिए अब बर्गर, पिज्जा, सैंडविच जैसी चीजें भी चढ़ाई जाती हैं। दान की राशि सामाजिक कामों में खर्च होती है।
चेन्नई का मॉडर्न मंदिर
चेन्नई के जय दुर्गा पीठम मंदिर में भी पिज्जा, बर्गर, सैंडविच आदि चढ़ाए जाते हैं। इस मंदिर को हर्बल ऑन्कॉलॉजिस्ट के. श्रीधर ने बनाया है। अनोखा प्रसाद होने की वजह से यहां दूर-दूर से लोग आते हैं।
यहां भक्त अपनी जन्मतिथि भी दर्ज कराते हैं और जन्मदिन पर उन्हें केक का प्रसाद मिलता है। सारे प्रसाद साफ-सुथरी रसोई में बनते हैं और FSSAI से प्रमाणित होते हैं।
यह भी पढ़ें: