Tulsi Vivah 2025 Date: कार्तिक मास में तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, नियम

Updated on 2025-10-31T12:12:09+05:30

Tulsi Vivah 2025 Date: कार्तिक मास में तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, नियम

Tulsi Vivah 2025 Date: कार्तिक मास में तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, नियम

Tulsi Vivah 2025 Kab Hai: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का बहुत महत्व है. इस दिन तुलसी माता का विवाह भगवान विष्णु के शालीग्राम रूप से कराया जाता है. हर साल यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर मनाया जाता है. इस बार तुलसी विवाह रविवार, 2 नवंबर 2025 को होगा. एकादशी तिथि 2 नवंबर सुबह 7:31 से शुरू होकर 3 नवंबर सुबह 5:07 तक रहेगी।

तुलसी विवाह का महत्व:

माना जाता है कि तुलसी पूजन से घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। विवाहित महिलाओं के लिए यह पूजा वैवाहिक जीवन में खुशहाली लाती है।

पूजा विधि:

  • घर की सफाई करें और तुलसी को पवित्र स्थान पर रखें।
  • तुलसी का श्रृंगार करें, लाल या पीले वस्त्र पहनाएं, कुमकुम, हल्दी और फूल चढ़ाएं।
  • तुलसी के बाईं ओर भगवान विष्णु या शालीग्राम रखें।
  • तुलसी को जल, दूध, पुष्प और मिठाई अर्पित करें।
  • तुलसी को सुहाग का सामान जैसे चूड़ी, बिंदी और चुनरी चढ़ाएं।
  • आरती करें और प्रसाद बांटें।

ध्यान रखने योग्य बातें:

  • पूजा हमेशा शुभ मुहूर्त में करें।
  • तुलसी में जल के साथ दूध और फूल मिलाकर चढ़ाना शुभ होता है।
  • महिलाओं को इस दिन व्रत रखना चाहिए।
  • तुलसी को श्रृंगार के साथ लाल चुनरी अवश्य चढ़ाएं।