बंद हुआ &TV, 11 साल बाद खत्म अंगूरी भाभी का सफर

Updated on 2026-04-02T15:46:11+05:30

बंद हुआ &TV, 11 साल बाद खत्म अंगूरी भाभी का सफर

बंद हुआ &TV, 11 साल बाद खत्म अंगूरी भाभी का सफर

&TV Closing Down After 11 Years: टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने दर्शकों को निराश कर दिया है। ज़ी नेटवर्क का लोकप्रिय हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल ‘&TV’ अब करीब 11 साल बाद बंद होने जा रहा है। साल 2015 में शुरू हुआ यह चैनल कम समय में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहा था।

2 मार्च 2015 को लॉन्च हुए इस चैनल ने दर्शकों को कई हिट और यादगार शोज दिए। ‘भाबीजी घर पर हैं’ जैसे कॉमेडी शो से लेकर ‘एक महानायक – डॉ बीआर अंबेडकर’ जैसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों तक, &TV ने हर वर्ग के दर्शकों को जोड़े रखा।

चैनल के बंद होने की खबर के बाद सबसे बड़ा सवाल फैंस के बीच यह है कि उनके पसंदीदा शोज का क्या होगा। खासकर ‘भाबीजी घर पर हैं’ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। शो पूरी तरह बंद नहीं होगा, बल्कि अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया जाएगा। यानी दर्शक इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देख सकेंगे।

हालांकि ज़ी एंटरटेनमेंट की ओर से इस फैसले को लेकर आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कम होती टीवी रेटिंग और बढ़ते ओटीटी प्लेटफॉर्म के प्रभाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। कंपनी अब डिजिटल कंटेंट और अपने दूसरे प्रमुख चैनलों पर ज्यादा फोकस करना चाहती है।

&TV के बंद होने के साथ कई लोकप्रिय शोज भी प्रभावित होंगे। ‘हप्पू की उलटन पलटन’, ‘संतोषी मां’ और ‘एक महानायक – डॉ बीआर अंबेडकर’ जैसे कार्यक्रम दर्शकों को काफी पसंद आए थे और उनकी कमी महसूस की जाएगी।

फिलहाल ज़ी नेटवर्क के ‘&’ ब्रांड के अन्य चैनलों को लेकर कोई बदलाव नहीं बताया गया है। हालांकि, इस पूरे मामले पर आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े 

Bigg Boss Marathi 6: ‘तलाक’ कमेंट से बवाल, राकेश बापट परिवार ने की कार्रवाई मांग, शो से निकालने का दबाव