Header Image

Bigg Boss Marathi 6: ‘तलाक’ कमेंट से बवाल, राकेश बापट परिवार ने की कार्रवाई मांग, शो से निकालने का दबाव

Bigg Boss Marathi 6: ‘तलाक’ कमेंट से बवाल, राकेश बापट परिवार ने की कार्रवाई मांग, शो से निकालने का दबाव

Last Updated Apr - 02 - 2026, 11:36 AM | Source : Fela News

Bigg Boss Marathi 6 Controversy: मराठी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 6’ में विशाल कोटियन ने राकेश बापट के तलाक पर टिप्पणी की, जिससे विवाद बढ़ गया। राकेश के परिवार ने होस्ट रितेश देशमुख से कार्रवाई की मांग की है।
‘तलाक’ कमेंट से बवाल
‘तलाक’ कमेंट से बवाल

Bigg Boss Marathi 6 Highlights: मराठी रियलिटी शो Bigg Boss Marathi Season 6 में नॉमिनेशन टास्क के दौरान बड़ा विवाद देखने को मिला, जब दो मजबूत कंटेस्टेंट Vishal Kotian और Raqesh Bapat आपस में भिड़ गए। यह बहस सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं रही, बल्कि मामला हाथापाई और निजी हमलों तक पहुंच गया।

दरअसल, टास्क के दौरान जब राकेश अपनी बात रख रहे थे, तभी विशाल ने उनकी पर्सनल लाइफ, खासकर तलाक को लेकर टिप्पणी कर दी। इस पर राकेश नाराज हो गए और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे की ओर आक्रामक तरीके से बढ़ने लगे। स्थिति बिगड़ती देख बिग बॉस को बीच में दखल देना पड़ा और दोनों पर कार्रवाई भी की गई।

इस पूरे विवाद के बाद राकेश बापट के परिवार ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कड़ी नाराजगी जताई। परिवार ने आरोप लगाया कि विशाल कोटियन ने शो के नियमों का उल्लंघन करते हुए राकेश की निजी जिंदगी को निशाना बनाया और शारीरिक आक्रामकता भी दिखाई। उन्होंने कहा कि शो के नियमों के अनुसार किसी की पर्सनल लाइफ पर इस तरह टिप्पणी करना गलत है।

परिवार ने शो के होस्ट Riteish Deshmukh और मेकर्स से मांग की है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यहां तक कहा कि विशाल कोटियन को शो से बाहर किया जाना चाहिए, ताकि शो की गरिमा बनी रहे।

वहीं दूसरी ओर, विशाल कोटियन के समर्थकों का कहना है कि रियलिटी शो में दबाव के कारण ऐसी स्थितियां बन जाती हैं और बहस के दौरान बातें बढ़ जाती हैं। उनका यह भी कहना है कि इस विवाद में दोनों तरफ से निजी टिप्पणियां की गई हैं।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। कई लोग राकेश के समर्थन में उतर आए हैं और निजी जिंदगी पर टिप्पणी को गलत बता रहे हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले एपिसोड में होस्ट और मेकर्स इस पूरे मामले पर क्या फैसला लेते हैं।

यह भी पढ़े 

Sunil Pal Viral Video: माइक छीना, बोलने से रोका! सुनील पाल का शो में बवाल

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More