Types Of Yogurt: दही के कितने प्रकार? सही खा रहे हैं या गलत जानें

Updated on 2026-04-17T17:16:51+05:30

Types Of Yogurt: दही के कितने प्रकार? सही खा रहे हैं या गलत जानें

Types Of Yogurt: दही के कितने प्रकार? सही खा रहे हैं या गलत जानें

Types Of Yogurt: दही भारतीय खाने का अहम हिस्सा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया भर में दही सिर्फ एक जैसा नहीं होता? अलग-अलग देशों और संस्कृतियों में इसे बनाने और खाने के तरीके पूरी तरह अलग हैं. ऐसे में कई लोग दही और दूसरे फर्मेंटेड मिल्क प्रोडक्ट्स को एक ही समझ लेते हैं, जबकि इनके बीच बड़ा फर्क होता है. आइए जानते हैं दही के अलग-अलग प्रकार और उनका सही इस्तेमाल.

क्या होता है दही?

 दही दूध को खास तरह के बैक्टीरिया से फर्मेंट करके बनाया जाता है. हालांकि हर देश में इसका स्वाद, टेक्सचर और बनाने का तरीका अलग हो सकता है.

दुनियाभर में दही के अलग-अलग रूप

केफिर

 यह दही जैसा ड्रिंक होता है, जो पतला और हल्का झागदार होता है. इसमें बैक्टीरिया के साथ यीस्ट भी होता है, जिससे हल्की मात्रा में अल्कोहल बन सकती है. यह रूस और सेंट्रल एशिया में लोकप्रिय है.

ग्रीक योगर्ट

 यह गाढ़ा और क्रीमी दही होता है, जिसमें पानी निकाल दिया जाता है. इसमें प्रोटीन ज्यादा होता है और इसे स्नैक या डेजर्ट के रूप में खाया जाता है.

अमासी

 दक्षिण अफ्रीका में खाया जाने वाला यह दही बिना पाश्चराइज्ड दूध से बनता है. इसका स्वाद खट्टा और टेक्सचर थोड़ा दानेदार होता है.

कुमिस

 मध्य एशिया और चीन में लोकप्रिय यह दही घोड़ी के दूध से बनाया जाता है. इसमें भी हल्की मात्रा में अल्कोहल हो सकती है और इसे खास मौकों पर परोसा जाता है.

नाई लाओ

 इसे इंपीरियल योगर्ट भी कहा जाता है. इसमें दूध को चावल की वाइन के साथ फर्मेंट किया जाता है और मेवे डालकर मिठाई की तरह खाया जाता है.

लस्सी

 भारत का सबसे लोकप्रिय दही ड्रिंक, जो मीठी और नमकीन दोनों रूपों में बनाया जाता है. गर्मियों में यह शरीर को ठंडक देता है.

लाबन

 मिडिल ईस्ट में खाया जाने वाला यह दही छानकर बनाया जाता है और इसे ड्रिंक या खाने के साथ इस्तेमाल किया जाता है.

स्किर

 आइसलैंड का यह प्रोडक्ट दही और चीज के बीच का माना जाता है. यह गाढ़ा होता है और इसे फल या सीरियल के साथ खाया जाता है.

अयरान

 तुर्की का यह लोकप्रिय ड्रिंक दही में पानी और नमक मिलाकर बनाया जाता है, जिसमें कभी-कभी पुदीना भी डाला जाता है.

 यह भी पढ़े 

Sock Odor Removal: मोजे की बदबू से शर्मिंदा? ये आसान ट्रिक दिलाए राहत