Header Image

Sock Odor Removal: मोजे की बदबू से शर्मिंदा? ये आसान ट्रिक दिलाए राहत

Sock Odor Removal: मोजे की बदबू से शर्मिंदा? ये आसान ट्रिक दिलाए राहत

Last Updated Apr - 17 - 2026, 01:41 PM | Source : Fela News

मोजे की बदबू से राहत पाने के लिए पैरों की साफ-सफाई बेहद जरूरी है. रोज साबुन से धोकर पैरों को अच्छी तरह सुखाएं, जिससे नमी खत्म हो और बदबू की समस्या कम हो सके।
मोजे की बदबू से शर्मिंदा?
मोजे की बदबू से शर्मिंदा?

Sock Odor Removal: अक्सर जूते उतारते ही पैरों और मोजों से आने वाली तेज बदबू लोगों को असहज कर देती है. यह समस्या सिर्फ आपको ही नहीं, आसपास बैठे लोगों को भी परेशान करती है. गर्मियों में पसीना और नमी बढ़ने से बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जो बदबू की मुख्य वजह बनते हैं. दरअसल, पैरों में पसीने की ग्रंथियां ज्यादा होती हैं और लंबे समय तक जूते-मोजे पहने रहने से हवा नहीं लगती, जिससे नमी बनी रहती है और बदबू बढ़ जाती है.

कैसे पाएं बदबू से छुटकारा?

 इस समस्या से बचने के लिए सबसे जरूरी है पैरों की साफ-सफाई. रोजाना पैरों को साबुन से धोकर अच्छी तरह सुखाएं, ताकि नमी खत्म हो सके. ज्यादा पसीना आने पर मोजे पहनने से पहले टैल्कम या एंटी-फंगल पाउडर का इस्तेमाल करें. कुछ लोग हल्का परफ्यूम छिड़ककर भी बदबू कंट्रोल करते हैं.

सही मोजे और जूते का चुनाव जरूरी

 गर्मियों में कॉटन या बांस फाइबर वाले मोजे पहनना बेहतर होता है, क्योंकि ये पसीना सोखकर पैरों को सूखा रखते हैं. वहीं सिंथेटिक मोजे बदबू बढ़ा सकते हैं. जूते भी हवादार और आरामदायक होने चाहिए, ताकि हवा का प्रवाह बना रहे. रोज एक ही जूते पहनने के बजाय उन्हें बदल-बदलकर पहनना भी फायदेमंद है.

जूते की सफाई का रखें ध्यान

 जूते और इनसोल की नियमित सफाई बेहद जरूरी है. धोने के बाद उन्हें धूप या खुली हवा में सुखाएं, ताकि नमी खत्म हो सके. एक आसान घरेलू ट्रिक के तौर पर रात में जूतों के अंदर टी-बैग, बेकिंग सोडा या अखबार रख देने से बदबू काफी हद तक कम हो जाती है.

एसेंशियल ऑयल भी है असरदार

 लैवेंडर या टी-ट्री ऑयल की कुछ बूंदें जूते या मोजों में डालने से बैक्टीरिया खत्म होते हैं और बदबू कम होती है. इसके अलावा फुट स्प्रे या डियोड्रेंट का इस्तेमाल भी इस समस्या से राहत दिलाने में मददगार साबित होता है.

यह भी पढ़े 

गर्मी में हल्दी दूध रोज पिएं या नहीं? जानें असर

Share :

Trending this week

गर्मी में सोल कढ़ी या कोकम शरबत?

Jun - 01 - 2026

This Drink Is The Best:देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और उमस लोगों की... Read More

स्किनकेयर मार्केट में अमेरिका को झटका

May - 29 - 2026

South Korea Becomes Second Largest Beauty Exporter:दुनियाभर में इस समय साउथ कोरिया की ब... Read More

नौतपा की जानलेवा गर्मी में राहत देंगी ये 5 रुपये वाली ड्रिंक

May - 29 - 2026

Best Desi Summer Drinks: देशभर में नौतपा की भीषण गर्मी लोगों का हाल बेह... Read More