अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला, खामेनेई को बनाया निशाना

Updated on 2026-02-28T13:45:25+05:30

अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला, खामेनेई को बनाया निशाना

अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला, खामेनेई को बनाया निशाना

ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार को बड़ा हमला होने की खबर सामने आई है. यह धमाका ईरान के सुप्रीम लीडर के दफ्तर के पास हुआ, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को निशाना बनाने की कोशिश की गई. इसे अमेरिका और इजरायल का संयुक्त हमला बताया जा रहा है.

सुप्रीम लीडर के दफ्तर के पास धमाका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अयातुल्ला अली खामेनेई के ऑफिस के पास जोरदार विस्फोट हुआ. सरकारी टीवी ने भी इलाके में धमाके की पुष्टि की है. वहीं खबर है कि हमले के समय खामेनेई तेहरान में मौजूद नहीं थे और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है.

पाश्चर इलाका माना जाता है हाई सिक्योरिटी जोन

तेहरान का पाश्चर इलाका शहर का सबसे सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है. यहां कई अहम सरकारी दफ्तर, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का मुख्यालय और राष्ट्रपति कार्यालय स्थित है. ऐसे सुरक्षित इलाके में हमला होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

तेहरान के कई हिस्सों में हमले की खबर

ईरानी मीडिया के मुताबिक राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भी हमले की सूचना है. IRGC के इंटेलिजेंस विभाग को भी निशाना बनाए जाने की बात कही जा रही है. फार्स न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि रिपब्लिक इलाके में कई मिसाइलें गिरी हैं.

इजरायल ने बताया प्री-एम्प्टिव अटैक

इजरायल ने इस कार्रवाई को प्री-एम्प्टिव अटैक यानी पहले से की गई सैन्य कार्रवाई बताया है. इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने देशभर में विशेष और स्थायी आपातकाल लागू करने की घोषणा की है.

इजरायल में सायरन और अलर्ट जारी

हमले की खबरों के बाद इजरायल के कई हिस्सों में सायरन बजाए गए. सेना ने लोगों को सुरक्षित स्थानों के पास रहने की सलाह दी है और संभावित मिसाइल हमले को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है.

स्कूल बंद, भीड़ जुटाने पर रोक

इजरायली सेना ने देश में सामान्य गतिविधियां सीमित करने का फैसला लिया है. स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं और भीड़ जुटाने पर रोक लगा दी गई है. जरूरी सेवाओं को छोड़कर कई दफ्तर भी बंद किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़े  

टैरिफ विवाद के बीच अमेरिकी वाणिज्य सचिव की अचानक दिल्ली एंट्री