Vada Pav Price Hike: महंगाई का तड़का! 1 जून से महंगा मिलेगा आपका फेवरेट वड़ा पाव

Updated on 2026-05-27T12:40:30+05:30

Vada Pav Price Hike: महंगाई का तड़का! 1 जून से महंगा मिलेगा आपका फेवरेट वड़ा पाव

Vada Pav Price Hike: महंगाई का तड़का! 1 जून से महंगा मिलेगा आपका फेवरेट वड़ा पाव

Vada Pav Price Hike: महंगाई का असर अब रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले खाने-पीने के सामान पर भी साफ दिखाई देने लगा है. ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को अब वड़ा पाव, समोसा, पिज्जा और साउथ इंडियन फूड के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. मध्य रेलवे ने अपने माइनर स्टैटिक कैटरिंग स्टेशनों पर मिलने वाले कई लोकप्रिय फूड आइटम्स की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. नई दरें 1 जून 2026 से लागू होंगी.

नए रेट लागू होने के बाद रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाला मशहूर आलू वड़ा अब 15 रुपये का मिलेगा. वहीं, वड़ा के साथ मिलने वाले एक सिंगल पाव की कीमत 5 रुपये तय की गई है. यानी यात्रियों को एक वड़ा पाव के लिए अब पहले से ज्यादा भुगतान करना होगा.

सिर्फ वड़ा पाव ही नहीं, रेलवे के दूसरे लोकप्रिय स्नैक्स भी महंगे हो गए हैं. नए मेन्यू के मुताबिक वेज समोसा अब 20 रुपये में मिलेगा. वहीं वेज पफ और साबूदाना वड़ा की कीमत भी 20-20 रुपये तय की गई है. यात्रियों के बीच लोकप्रिय पाव भाजी और वेज पिज्जा भी अब 50 रुपये में बेचे जाएंगे.

साउथ इंडियन फूड पसंद करने वालों को भी अब अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा. रेलवे स्टेशनों पर मसाला डोसा 35 रुपये में मिलेगा, जबकि दो पीस इडली सांभर और चटनी के साथ 30 रुपये में उपलब्ध होगी. हालांकि कुछ फूड आइटम्स की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है. मिसल पाव 35 रुपये, कचोरी 15 रुपये और दाबेली 20 रुपये में ही मिलती रहेगी.

रेलवे प्रशासन का कहना है कि बढ़ती लागत और बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से इन कीमतों में बदलाव किया गया है. अधिकारियों ने साफ किया है कि कीमतें बढ़ने के साथ-साथ खाने की गुणवत्ता पर भी खास ध्यान दिया जाएगा.

यात्रियों से ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायतों को रोकने के लिए रेलवे ने सभी स्टॉल संचालकों को दुकानों पर दो भाषाओं में रेट लिस्ट लगाने का निर्देश दिया है. इसके अलावा समय-समय पर स्टेशनों पर निरीक्षण भी किया जाएगा ताकि खाने की क्वालिटी और तय कीमतों का पालन सुनिश्चित किया जा सके.

यह भी पढ़े 

Inflation Alert: तेल महंगा, महंगाई का डबल झटका! बढ़ सकती हैं लोन EMI Rates