वाराणसी: पहचान बदल आफताब बना अमित, शादी के बाद खुलासा, भागा आरोपी

Updated on 2026-04-25T12:28:44+05:30

वाराणसी: पहचान बदल आफताब बना अमित, शादी के बाद खुलासा, भागा आरोपी

वाराणसी: पहचान बदल आफताब बना अमित, शादी के बाद खुलासा, भागा आरोपी

Varanasi News: यूपी के वाराणसी से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर नाम बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने, मंदिर में शादी करने और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगा है। मामला तब और ज्यादा गंभीर हो गया जब पुलिस हिरासत में लिया गया आरोपी थाने से ही फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

अमित बनकर युवती के करीब आया आफताब

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के कतुआपुरा की रहने वाली पीड़िता की मुलाकात अप्रैल 2024 में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। पीड़िता कैटरिंग में वेटर का काम करती है। इसी दौरान युवक ने खुद को अमित सिंह बताकर उससे दोस्ती की। बातचीत बढ़ी, मुलाकातें होने लगीं और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

मंदिर में की शादी, फिर खुली असली पहचान

पीड़िता के मुताबिक, युवक ने भरोसा जीतने के बाद मार्च 2025 में उससे मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद कुछ समय तक सब सामान्य चलता रहा, लेकिन फिर युवती को पता चला कि उसका पति अमित सिंह नहीं बल्कि आफताब अंसारी है। यह सच्चाई सामने आते ही युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई।

धर्म परिवर्तन का दबाव और परिवार की धमकी

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि असली पहचान खुलने के बाद आफताब उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं, आरोपी के पिता नवी रसूल और भाई मिठू अंसारी भी लगातार उसे धमकाने लगे। युवती का कहना है कि मना करने पर उसे जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।

भाई पर दुष्कर्म का भी आरोप

मामला यहीं नहीं रुका। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आफताब के भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का दावा है कि आरोपी पहले भी कई लड़कियों का शोषण कर चुका है और आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। इन आरोपों ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

पुलिस ने पकड़ा, लेकिन थाने से ही भाग निकला आरोपी

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आफताब समेत चार लोगों को हिरासत में लिया और कोतवाली थाने लाई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर ही रही थी कि शाम करीब 7:30 बजे आफताब पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। आरोपी के भागते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

छापेमारी जारी, जल्द गिरफ्तारी का दावा

डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। कई जगहों पर छापेमारी हो रही है और पुलिस का दावा है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल यह मामला पूरे वाराणसी में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़े 

BJP में शामिल सांसदों पर AAP की कार्रवाई मांग, अयोग्यता की चर्चा तेज