दही, योगर्ट और ग्रीक योगर्ट में क्या फर्क? 90% लोग कर रहे हैं गलती

Updated on 2026-04-07T18:01:15+05:30

दही, योगर्ट और ग्रीक योगर्ट में क्या फर्क? 90% लोग कर रहे हैं गलती

दही, योगर्ट और ग्रीक योगर्ट में क्या फर्क? 90% लोग कर रहे हैं गलती

दही, योगर्ट और ग्रीक योगर्ट—ये तीनों ही दूध से बने फर्मेंटेड फूड हैं और देखने में लगभग एक जैसे लगते हैं। यही वजह है कि कई लोग इन्हें एक ही समझ लेते हैं। हालांकि, इनके बनाने की प्रक्रिया, टेक्सचर और पोषण तत्वों में काफी अंतर होता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं इन तीनों के बीच का फर्क।

दही क्या है?

भारतीय घरों में दही का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है। इसे बनाने का तरीका बेहद आसान और प्राकृतिक है। गर्म दूध में थोड़ा पुराना दही (जामन) मिलाकर उसे कुछ घंटों के लिए गर्म जगह पर रख दिया जाता है। इस प्रक्रिया में दूध फर्मेंट होकर दही बन जाता है।

दही का टेक्सचर हल्का गाढ़ा होता है और इसमें थोड़ा पानी (व्हे) भी रहता है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन B12 और विटामिन D का अच्छा स्रोत है। साथ ही, इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया पाचन को बेहतर बनाते हैं और गट हेल्थ को मजबूत करते हैं।

योगर्ट क्या है और दही से कैसे अलग है?

योगर्ट भी दूध से ही बनाया जाता है, लेकिन इसे घर पर नहीं बल्कि फैक्ट्री में विशेष बैक्टीरिया की मदद से तैयार किया जाता है। इसमें लैक्टोबैसिलस बुल्गेरिस और स्ट्रेप्टोकॉकस थर्मोफिलस जैसे बैक्टीरिया डाले जाते हैं, जो दूध को नियंत्रित तरीके से फर्मेंट करते हैं।

योगर्ट का टेक्सचर दही की तुलना में ज्यादा स्मूथ और क्रीमी होता है। इसका स्वाद थोड़ा खट्टा होता है और कई बार इसमें फ्लेवर या शुगर भी मिलाई जाती है। यही कारण है कि बाजार में मिलने वाला योगर्ट स्वाद में अलग और ज्यादा क्रीमी लगता है।

ग्रीक योगर्ट क्या होता है?

ग्रीक योगर्ट को दही या योगर्ट से ही तैयार किया जाता है, लेकिन इसमें से अतिरिक्त पानी (व्हे) निकाल दिया जाता है। इस वजह से यह काफी गाढ़ा और क्रीमी बन जाता है।

इसे बनाने के लिए दही या योगर्ट को कपड़े में बांधकर लटकाया जाता है, जिससे पानी निकल जाता है और केवल गाढ़ा हिस्सा बचता है। यही ग्रीक योगर्ट कहलाता है। इसका टेक्सचर क्रीम जैसा होता है और यह सामान्य दही से ज्यादा भारी और रिच होता है।

पोषण में क्या है अंतर?

 > तीनों ही फूड प्रोबायोटिक हैं और गट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं। लेकिन पोषण के लिहाज से थोड़ा फर्क होता है।

 > ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा होती है, क्योंकि इसमें से पानी निकाल दिया जाता है। वहीं दही और सामान्य योगर्ट में पानी मौजूद रहने के कारण प्रोटीन थोड़ा कम होता है।

 > इसके अलावा, बाजार में मिलने वाले योगर्ट में कभी-कभी शुगर और फ्लेवर मिलाए जाते हैं, जिससे इसकी कैलोरी बढ़ सकती है। इसलिए हमेशा बिना शुगर वाला विकल्प चुनना बेहतर होता है।

कौन सा है ज्यादा फायदेमंद?

 > ही चीजें हेल्दी हैं, लेकिन आपकी जरूरत के हिसाब से सही विकल्प चुनना जरूरी है। अगर आप रोजमर्रा की डाइट के लिए कुछ हल्का और प्राकृतिक चाहते हैं तो दही सबसे अच्छा विकल्प है।

 > अगर आप ज्यादा क्रीमी और स्वाद वाला विकल्प चाहते हैं तो योगर्ट ले सकते हैं। वहीं, अगर आप वेट लॉस या हाई प्रोटीन डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो ग्रीक योगर्ट बेहतर रहेगा।

 > कुल मिलाकर, दही, योगर्ट और ग्रीक योगर्ट तीनों के अपने-अपने फायदे हैं। जरूरी है कि आप अपनी सेहत और जरूरत के अनुसार सही विकल्प का चुनाव करें।

यह भी पढ़े  

गर्मी में घूमने का बेस्ट प्लान! NCR के पास छिपा ये खूबसूरत हिल स्टेशन