Header Image

गर्मी में घूमने का बेस्ट प्लान! NCR के पास छिपा ये खूबसूरत हिल स्टेशन

गर्मी में घूमने का बेस्ट प्लान! NCR के पास छिपा ये खूबसूरत हिल स्टेशन

Last Updated Apr - 07 - 2026, 12:44 PM | Source : Fela News

गर्मी बढ़ते ही लोग पहाड़ों की ओर रुख करते हैं। शिमला-मनाली के अलावा, दिल्ली-NCR से करीब 250 किमी दूर एक खूबसूरत हिल स्टेशन भी है, जो तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
NCR के पास छिपा ये खूबसूरत हिल स्टेशन
NCR के पास छिपा ये खूबसूरत हिल स्टेशन

दिल्ली की गर्मी हर साल लोगों को परेशान कर देती है। अप्रैल से ही तापमान बढ़ने लगता है और मई-जून की तेज धूप और उमस के कारण घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग ठंडी और सुकून भरी जगहों की तलाश में पहाड़ों का रुख करते हैं।

जहां एक तरफ शिमला और मनाली जैसे हिल स्टेशन हमेशा भीड़ से भरे रहते हैं, वहीं कुछ कम भीड़भाड़ वाली और खूबसूरत जगहें भी हैं। ऐसी ही एक जगह है नाहन, जो शांति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है।

कैसे पहुंचे नाहन?

 नाहन, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित है और दिल्ली-NCR से इसकी दूरी करीब 250 किलोमीटर है। यहां सड़क मार्ग से लगभग 5 घंटे में पहुंचा जा सकता है। बस, ट्रेन और टैक्सी के जरिए भी यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

नाहन की खासियत

 शिवालिक पहाड़ियों में बसा नाहन हरियाली, घाटियों और शांत माहौल के लिए मशहूर है। इसे ‘तालाबों का शहर’ भी कहा जाता है। चंडीगढ़ से इसकी दूरी करीब 90 किलोमीटर है, इसलिए यह वीकेंड ट्रिप के लिए भी एक अच्छा विकल्प है।

घूमने की खास जगहें

रेणुका झील: यह हिमाचल की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील है। इसका आकार सोई हुई महिला जैसा दिखता है। यहां बोटिंग का मजा लिया जा सकता है और आसपास मंदिर व मिनी चिड़ियाघर भी है।

बाड़ोलिया वाटरफॉल: यह खूबसूरत झरना नाहन-रेणुका मार्ग पर स्थित है। खासकर बारिश के मौसम में यहां का नजारा बेहद आकर्षक होता है।

सुकेती जीवाश्म पार्क: यह एशिया का अनोखा फॉसिल पार्क है, जहां लाखों साल पुराने जीवाश्म और उनके मॉडल देखे जा सकते हैं। यहां एक संग्रहालय भी है।

त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर: धार्मिक महत्व वाला यह मंदिर इंडो-फारसी शैली में बना है और श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण है।

जगन्नाथ मंदिर: यह प्राचीन मंदिर अपनी लकड़ी की खूबसूरत नक्काशी और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़े 

लद्दाख का आखिरी गांव तुरतुक, खूबसूरती देख दिल रह जाएगा हैरान

Share :

Trending this week

नौतपा की भीषण गर्मी में पिएं ये ड्रिंक

May - 21 - 2026

Nautapa Drink : देशभर में नौतपा का असर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रह... Read More

घर पर बनाएं बाजार जैसी Cassata Ice Cream

May - 20 - 2026

Cassata Ice cream recipe:गर्मियों की तपती धूप और उमस भरे मौसम में ठंडी-ठ... Read More

गर्मी से परेशान? ये कूलकेशन जगहें मिनटों में दिलाएंगी राहत

May - 20 - 2026

भारत में रिकॉर्डतोड़ गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान ने लो... Read More