कब है मार्गशीर्ष की अंतिम पूर्णिमा तारीख-मुहूर्त, जानें यहाँ

Updated on 2025-11-17T17:37:07+05:30

कब है मार्गशीर्ष की अंतिम पूर्णिमा तारीख-मुहूर्त, जानें यहाँ

कब है मार्गशीर्ष की अंतिम पूर्णिमा तारीख-मुहूर्त, जानें यहाँ

Margashirsha Purnima 2025:हिंदू धर्म में पूर्णिमा को एक खास दिन माना जाता है. इस साल की आखिरी पूर्णिमा 4 दिसंबर 2025 को पड़ेगी, जिसे मार्गशीर्ष पूर्णिमा कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद जल्दी मिलता है. वैज्ञानिक रूप से देखें तो पूर्णिमा तब होती है जब चंद्रमा सूर्य के बिल्कुल विपरीत होता है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 मुहूर्त

  • शुरू: 4 दिसंबर, सुबह 8:37
  • समाप्त: 5 दिसंबर, सुबह 4:43

इस दिन अन्नपूर्णा जयंती भी मनाई जाएगी।

  • स्नान-दान: सुबह 5:10 से 6:04
  • सत्यनारायण पूजा: 10:53 से 1:29
  • चंद्रोदय: शाम 4:34

पूर्णिमा का प्रभाव

पूर्णिमा का चांद पूर्ण होता है, इसलिए उसकी रोशनी मन पर सीधा असर डालती है. माना जाता है कि यह दिन मन को शांत करने, ध्यान और पूजा के लिए बहुत अच्छा होता है.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पूजा विधि

  • भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराएं
  • खीर का भोग लगाएं
  • पीले फूल अर्पित करें
  • घर में सत्यनारायण कथा करें

मान्यता है कि इससे पाप खत्म होते हैं और सुख-समृद्धि मिलती है.

पूर्णिमा का उपाय

  • आटे का दीपक बनाएं
  • उसमें तिल का तेल डालें
  • सुबह पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं
  • अपनी मनोकामना कहें