मॉर्निंग वॉक पर महिला से छेड़छाड़, बोला ‘हेलो मैडम’
मॉर्निंग वॉक पर महिला से छेड़छाड़, बोला ‘हेलो मैडम’
सोशल मीडिया के इस दौर में जहां हर घटना मिनटों में वायरल हो जाती है, फिर भी कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें न कानून का डर है और न शर्म का. ऐसे लोग सड़क पर या किसी भी जगह महिलाओं और लड़कियों के साथ बदतमीजी करने से बाज नहीं आते. ताजा मामला कर्नाटक के बेंगलुरु का है, जहां एक महिला के साथ डॉग वॉक के दौरान यौन उत्पीड़न की घटना हुई।
ये भी पढ़ें प्यार में पागल मां या बेरहम कातिल, ममता सिंह के बेटे की मौत की सच्चाई क्या है
क्या हुआ था मामला
शनिवार सुबह करीब 11:57 बजे 33 साल की महिला अपने डॉग के साथ बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में वॉक पर थी। तभी एक अजनबी युवक ने “मैडम” कहकर बुलाया, और जैसे ही महिला ने मुड़कर देखा, वह अपनी पैंट की ज़िप खोलकर गंदी हरकत करने लगा। महिला ने बताया कि आरोपी करीब 30 साल का था, जिसके बाल काले थे और उसने भूरे रंग की पोलो टी-शर्ट और ग्रे शॉर्ट्स पहनी थी।
पुलिस ने क्या कहा
घटना से घबराई महिला तुरंत घर लौटी और अपनी बहन को बताया, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इंदिरानगर पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हाल ही में बेंगलुरु के आरटी नगर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट ने एक ब्राजीलियन मॉडल से छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
ये भी पढ़ें
प्यार से शुरू हुई तीजा की कहानी, अब जख्मों में बदली