WPL 2026 Final: महिला प्रीमियर लीग फाइनल में दिल्ली बनाम बेंगलुरु, लाइव कहां देखें

Updated on 2026-02-04T10:41:09+05:30

WPL 2026 Final: महिला प्रीमियर लीग फाइनल में दिल्ली बनाम बेंगलुरु, लाइव कहां देखें

WPL 2026 Final: महिला प्रीमियर लीग फाइनल में दिल्ली बनाम बेंगलुरु, लाइव कहां देखें

महिला प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। खिताबी मुकाबले में अब दिल्ली का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा, जिसने पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी।

दूसरे संस्करण की विजेता आरसीबी दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। टीम ने 2024 में दिल्ली को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। इस सीजन आरसीबी ने 8 में से 6 मुकाबले जीतकर टॉप स्थान हासिल किया, जबकि दिल्ली तीसरे स्थान पर रही थी। आरसीबी को इस सीजन में दो हार मिलीं, जिनमें से एक दिल्ली के खिलाफ थी।

दिल्ली कैपिटल्स पहली बार 2023 में फाइनल में पहुंची थी और तब से हर सीजन खिताबी मुकाबले तक पहुंच रही है, लेकिन अब तक ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हो पाई है। इस बार दिल्ली अपने पहले खिताब की तलाश में आरसीबी से भिड़ेगी।

फाइनल मैच की तारीख और समय

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला गुरुवार, 5 फरवरी को खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

मैच का स्थान

फाइनल मुकाबला बीसीए स्टेडियम, कोताम्बी (वडोदरा) में खेला जाएगा।

संभावित प्लेइंग इलेवन

> रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:

ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष, राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल, सयाली सतघारे।

दिल्ली कैपिटल्स:

लिजेल ली, शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिगेज (कप्तान), निकी प्रसाद, मरिज़नने कप्प, चिनले हेनरी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चराणी, मिन्नू मनी, नंदनी शर्मा।

लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग

महिला प्रीमियर लीग 2026 फाइनल का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़े 

पीसीबी के भारत मैच बहिष्कार पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अलग-अलग राय दे रहे हैं