Zomato का नया फीचर: रेस्टोरेंट्स सीधे कस्टमर्स से जुड़ सकेंगे

Updated on 2025-11-21T11:35:23+05:30

Zomato का नया फीचर: रेस्टोरेंट्स सीधे कस्टमर्स से जुड़ सकेंगे

Zomato का नया फीचर: रेस्टोरेंट्स सीधे कस्टमर्स से जुड़ सकेंगे

Zomato New Feature: Zomato ने एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत ग्राहकों का नाम, पता और फोन नंबर रेस्टोरेंट्स के साथ साझा किया जा सकेगा. इससे रेस्टोरेंट्स को कस्टमर्स की पसंद समझने और उनसे सीधे जुड़ने में मदद मिलेगी. यह फीचर अभी पायलट फेज में है और इसकी टेस्टिंग चल रही है.

Zomato इसके लिए NRAI से भी बात कर रहा है. नया सिस्टम तभी काम करेगा जब कस्टमर खुद डेटा शेयर करने की परमिशन देगा. नंबर शेयर होने के बाद रेस्टोरेंट्स कस्टमर को सीधे मार्केटिंग या प्रमोशनल मैसेज भेज सकेंगे.

रेस्टोरेंट्स का कहना है कि कस्टमर की जानकारी मिलने से उन्हें पता चलता है कि कौन, कितनी बार और क्या खाना ऑर्डर करता है. इससे वे सही लोगों तक सही ऑफर भेज सकते हैं और ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 

IPO का यह हाल जैसे शुरुआत में ही कोई बड़ा इशारा छिपा हुआ हो