अक्षय तृतीया 2026: सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, पूजा का सही समय और धन वृद्धि के टिप्स

Updated on 2026-03-14T18:14:29+05:30

अक्षय तृतीया 2026: सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, पूजा का सही समय और धन वृद्धि के टिप्स

अक्षय तृतीया 2026: सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, पूजा का सही समय और धन वृद्धि के टिप्स

Akshaya Tritiya 2026:अक्षय तृतीया हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस दिन शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि पर श्रीहरि और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही सोना खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि इसे घर में धन-संपत्ति और सुख-शांति लाने वाला माना जाता है।

हिंदू मान्यता के अनुसार सोना भगवान सूर्य और बृहस्पति से जुड़ा होता है और इस दिन सोना खरीदने से पूरे साल घर में धन की बरकत रहती है। अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, इसलिए इस दिन किसी भी नए काम या निवेश के लिए शुभ समय माना जाता है।

इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026, रविवार को मनाई जाएगी। पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक है।

सोना खरीदने के लिए पहला शुभ मुहूर्त 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से 20 अप्रैल सुबह 5:51 बजे तक है। यदि 20 अप्रैल को खरीदारी करनी हो तो सुबह 5:51 बजे से 7:27 बजे का समय शुभ रहेगा।

अक्षय तृतीया पर चौघड़िया मुहूर्त के अनुसार सुबह का शुभ समय 10:49 से 12:20 बजे, दोपहर 1:58 से 3:35 बजे और शाम 6:49 से 10:57 बजे तक है। उषाकाल में सोना खरीदने का शुभ समय 20 अप्रैल को सुबह 4:28 से 5:51 बजे तक रहेगा।

यह भी पढ़े 

शनि देव की पूजा में कड़वा तेल और लोहा क्यों चढ़ाया जाता है? जानें रहस्य