Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में सिर्फ मंदिर ही नहीं, इन जगहों पर दिया जलाना माना जाता है शुभ

Updated on 2026-03-20T16:10:25+05:30

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में सिर्फ मंदिर ही नहीं, इन जगहों पर दिया जलाना माना जाता है शुभ

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में सिर्फ मंदिर ही नहीं, इन जगहों पर दिया जलाना माना जाता है शुभ

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि शक्ति की उपासना का विशेष पर्व है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना का खास महत्व होता है। भक्त कलश स्थापना और अखंड ज्योत जलाकर मां की भक्ति करते हैं।

माना जाता है कि मंदिर में अखंड ज्योत जलाना मां की उपस्थिति का संकेत है, लेकिन इसके साथ कुछ अन्य जगहों पर दीपक जलाना भी बेहद शुभ माना जाता है। इससे माता रानी का आशीर्वाद कई गुना बढ़ता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

नवरात्रि में इन जगहों पर भी जलाएं दिया

• प्रवेश द्वार पर:

घर के मुख्य दरवाजे को शुभता का प्रतीक माना जाता है। सूर्यास्त के बाद दरवाजे के दाईं ओर घी या तेल का दिया जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता आती है।

• तुलसी के पास:

तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। रोज शाम को तुलसी के पास घी का दिया जलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और वास्तु दोष दूर होते हैं।

• रसोई घर में:

रसोई को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। नवरात्रि में रात के समय रसोई में दीपक जलाने से घर में अन्न और धन की कमी नहीं होती।

• अलमारी या तिजोरी में:

जहां धन रखा जाता है, वहां दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी और मां दुर्गा की कृपा एक साथ प्राप्त होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

• आंगन में:

घर के आंगन या बीच में दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और परिवार में शांति बनी रहती है।

यह भी पढ़े 

Navratri 2 Day Maa Brahmacharini: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मिलेगा ज्ञान और मनचाहा फल, जानें विधि मंत्र आरती