Gangotri dham 2025 : आज गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे और विशेष पूजा-अर्चना होगी।
Updated on 2025-04-30T11:46:46+05:30
Gangotri dham 2025 : आज गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे और विशेष पूजा-अर्चना होगी।
Akshaya Tritiya 2025 : आज देशभर में धूम-धाम से अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर गंगोत्री धाम के कपाट आज सुबह 10:30 बजे खुलेंगे। गंगोत्री धाम में कपाट खोलने के लिए विशेष पूजा और तैयारियाँ की जा रही हैं। कपाट उद्घाटन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान भी शामिल होंगे।
आज अक्षय तृतीया और रोहिणी नक्षत्र के दिन दोपहर 11:55 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुलेंगे, और श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। यमुनोत्री धाम को करीब 10 कुंतल फूलों से सजाया गया है। सुबह 8:28 बजे यमुनोत्री के लिए यमुनोत्री मंदिर से देव डोली का प्रस्थान शनि देव की अगुवाई में होगा।
यह भी पढ़े :
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय, बढ़ेगा धन और सुख।