Fela News Lifestyle Header Banner

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय, बढ़ेगा धन और सुख।

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय, बढ़ेगा धन और सुख।

Last Updated Apr - 28 - 2025, 04:12 PM | Source : Fela News

Akshaya Tritiya 2025: 30 अप्रैल 2025 को खास योग में अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस दिन खरीदारी करना और लक्ष्मी जी की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। जानिए इस दिन
अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय, बढ़ेगा धन और सुख।
अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय, बढ़ेगा धन और सुख।

Akshaya Tritiya 2025 Par Kya Kare:पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस दिन खरीदारी, नए काम की शुरुआत और पूजा-पाठ करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए कामों से कभी खत्म न होने वाला पुण्य मिलता है।

इस साल अक्षय तृतीया बुधवार, 30 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी। इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग और रवि योग भी बन रहे हैं, जो इसे और खास बना रहे हैं। अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन और समृद्धि बढ़ती है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से कि इस दिन क्या करना चाहिए:

लक्ष्मी-नारायण पूजा करें
अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की एक साथ पूजा करें। इससे घर में सुख-समृद्धि और धन बढ़ता है।

विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें
पूर्व दिशा की ओर मुख करके आसान पर बैठें और भगवान विष्णु का ध्यान कर श्रद्धा से विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। इससे शुभ फल मिलता है।

दान करें
इस दिन दान करना बहुत शुभ माना जाता है। आप अपनी क्षमता अनुसार गुड़, चावल, सोना, घी, कपड़े, जल, चांदी, घड़ा या धन का दान कर सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है।

तिजोरी में नारियल रखें
अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की पूजा में नारियल चढ़ाएं। फिर इस नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

यह भी पढ़े : Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर खास योग बना है, जिससे इस दिन की गई खरीदारी और शुभ कामों का फायदा दोगुना मिलेगा।

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More