Holashtak 2026: होलाष्टक कब शुरू होंगे? नोट करें डेट, 8 दिन अशुभ माने जाते हैं

Updated on 2026-01-24T11:17:59+05:30

Holashtak 2026: होलाष्टक कब शुरू होंगे? नोट करें डेट, 8 दिन अशुभ माने जाते हैं

Holashtak 2026: होलाष्टक कब शुरू होंगे? नोट करें डेट, 8 दिन अशुभ माने जाते हैं

Holashtak 2026: फाल्गुन का महीना 2 फरवरी 2026 से शुरू होगा. इस महीने महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े त्योहार आते हैं. होली से पहले के आठ दिन बहुत खास माने जाते हैं, जिन्हें होलाष्टक कहा जाता है. इस दौरान शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जाते, क्योंकि इसे नकारात्मक ऊर्जा का समय माना जाता है. आइए जानते हैं 2026 में होलाष्टक की तारीखें और नियम.

होलाष्टक 2026 में कब से कब तक?

फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तक होलाष्टक रहते हैं. साल 2026 में होलाष्टक 24 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च को होलिका दहन के साथ समाप्त होंगे.

बसंत पंचमी से होली की शुरुआत

बसंत पंचमी से ही होली का माहौल बनना शुरू हो जाता है. इस दिन बाबा महाकाल को गुलाल अर्पित किया जाता है और कई जगहों पर होली का डंडा भी गाड़ा जाता है.

क्या है होलाष्टक की मान्यता?

मान्यता है कि राक्षस राजा हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र और विष्णु भक्त प्रह्लाद को आठ दिनों तक यातनाएं दी थीं. इसी अवधि को होलाष्टक कहा जाता है.

होलाष्टक में क्या न करें?

इन दिनों विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण, जनेऊ जैसे 16 संस्कार नहीं किए जाते. हवन, यज्ञ और अन्य शुभ कार्य भी टाले जाते हैं. नई शादी हुई लड़कियों को मायके में रहने की सलाह दी जाती है. अनजान व्यक्ति से कुछ लेना या खाना भी वर्जित माना जाता है.

होलिका दहन और होली 2026

2026 में होलिका दहन 3 मार्च को होगा और रंगों की होली 4 मार्च को मनाई जाएगी. होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:22 बजे से रात 8:50 बजे तक रहेगा.

यह भी पढ़े 

February Vrat Tyohar 2026: महाशिवरात्रि से होलाष्टक तक फरवरी के प्रमुख व्रत-त्योहार