काबुल में 100 अफगान नागरिकों को भारतीय डॉक्टरों ने लगाए कृत्रिम अंग, तालिबान ने सराहा भारत का प्रयास
Updated on 2025-07-01T12:51:48+05:30
काबुल में 100 अफगान नागरिकों को भारतीय डॉक्टरों ने लगाए कृत्रिम अंग, तालिबान ने सराहा भारत का प्रयास
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एक सकारात्मक खबर सामने आई है, जहां भारतीय डॉक्टरों ने 100 विकलांग अफगान नागरिकों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए। इस मानवीय पहल की सराहना तालिबान प्रशासन ने भी की है।
तालिबान अधिकारियों ने बयान जारी कर बताया कि मंत्री डॉ. साहिब अहरार और अन्य अधिकारियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस दौरान भारतीय विशेषज्ञों की एक टीम ने काबुल पहुंचकर ज़रूरतमंदों को कृत्रिम अंग लगाए और उन्हें नया जीवन जीने की उम्मीद दी।
भारत का यह मानवीय प्रयास दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य सहयोग और जनसंपर्क को मज़बूती देने वाला माना जा रहा है। तालिबान की ओर से इस तरह की सार्वजनिक सराहना एक दुर्लभ घटना मानी जा रही है, जिससे यह संकेत मिलता है कि भारत द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों को अफगानिस्तान में महत्व दिया जा रहा है।