Mahashivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि 2026 किस दिन? अभी नोट करें तारीख

Updated on 2026-01-27T15:33:58+05:30

Mahashivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि 2026 किस दिन? अभी नोट करें तारीख

Mahashivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि 2026 किस दिन? अभी नोट करें तारीख

Mahashivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म और शैव भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण पर्व है. साल 2025 में यह त्योहार 26 फरवरी को पूरे देश में मनाया गया था. यह भगवान शिव को समर्पित सबसे प्रमुख पर्वों में से एक है, जो हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है. आइए जानते हैं कि साल 2026 में महाशिवरात्रि कब होगी.

2026 में महाशिवरात्रि की तारीख

साल 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी, रविवार को मनाई जाएगी. फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी शाम 5:04 बजे शुरू होकर 16 फरवरी शाम 5:34 बजे समाप्त होगी. चूंकि निशिता काल में पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है, इसलिए पर्व 15 फरवरी को ही मनाया जाएगा. निशिता काल में पूजा का शुभ समय रात 11:55 बजे से 12:56 बजे तक रहेगा. वहीं व्रत का पारण 16 फरवरी को सुबह 6:42 बजे से दोपहर 3:10 बजे तक किया जा सकेगा.

महाशिवरात्रि 2026 चार प्रहर पूजा का समय

पहला प्रहर: 15 फरवरी शाम 6:11 से रात 9:23 तक

दूसरा प्रहर: 15 फरवरी रात 9:23 से रात 12:36 तक

तीसरा प्रहर: 15 फरवरी रात 12:36 से सुबह 3:47 तक

चौथा प्रहर: 16 फरवरी सुबह 3:47 से 6:59 तक

महाशिवरात्रि का महत्व

महाशिवरात्रि से जुड़ी कई धार्मिक मान्यताएं हैं. कहा जाता है कि इसी रात भगवान शिव ने तांडव नृत्य किया था. एक अन्य मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इसलिए यह पर्व विशेष रूप से शिव-पार्वती की पूजा के लिए समर्पित होता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है, मनोकामनाएं पूरी होती हैं और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.

यह भी पढ़े 

होली 2026: चंद्र ग्रहण और भद्रकाल का असर, शुभ मुहूर्त जानें