Header Image

होली 2026: चंद्र ग्रहण और भद्रकाल का असर, शुभ मुहूर्त जानें

होली 2026: चंद्र ग्रहण और भद्रकाल का असर, शुभ मुहूर्त जानें

Last Updated Jan - 25 - 2026, 06:38 PM | Source : Fela News

Lunar Eclipse on Holi 2026: इस साल होलिका दहन 3 मार्च 2026 को होगा। इसी दिन एक दुर्लभ चंद्र ग्रहण भी लगेगा, जो भारत में साफ दिखाई देगा। इसके साथ ही भद्रा काल भी
चंद्र ग्रहण और भद्रकाल का असर
चंद्र ग्रहण और भद्रकाल का असर

Lunar Eclipse and Bhadrakaal on Holi 2026: हर साल फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन होता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। अगले दिन होली मनाई जाती है, जो रंगों, प्रेम और खुशी का त्योहार है

इस साल होलिका दहन 3 मार्च 2026 को होगा। इसी दिन एक दुर्लभ चंद्र ग्रहण भी लगेगा, जो भारत में साफ दिखाई देगा।

ज्योतिष के अनुसार, किसी बड़े त्योहार के दिन ग्रहण लगना सामान्य नहीं माना जाता। इसका असर देश-दुनिया के साथ-साथ लोगों के जीवन पर भी पड़ सकता है। ऐसे में सवाल है कि होली पर इस ग्रहण का क्या प्रभाव होगा?

चंद्र ग्रहण का समय

यह वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो शाम 6:26 बजे से 6:46 बजे तक रहेगा। कुल अवधि 20 मिनट की होगी।

सूतक काल

ज्योतिषियों के अनुसार, सूतक काल 3 मार्च को सुबह 9:39 बजे से शुरू होगा। इस दौरान यात्रा, नए काम की शुरुआत और धार्मिक कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है।

कहां दिखाई देगा ग्रहण

यह चंद्र ग्रहण भारत के साथ-साथ यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में भी दिखाई देगा।

भद्रा काल

3 मार्च को भद्रा काल सुबह 1:25 से 4:30 बजे तक रहेगा।

होलिका दहन की तिथि

फाल्गुन पूर्णिमा 2 मार्च को शाम 5:55 बजे शुरू होगी और 3 मार्च को शाम 5:07 बजे समाप्त होगी। पंचांग के अनुसार, होलिका दहन 3 मार्च 2026 को होगा।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

चंद्र ग्रहण शाम 6:46 बजे समाप्त होगा। इसलिए होलिका दहन का शुभ समय 3 मार्च को शाम 6:25 से रात 8:50 बजे तक रहेगा।

इन बातों का रखें ध्यान

  • ग्रहण के दौरान होलिका दहन या पूजा न करें।
  • ग्रहण काल में खाना पकाने से बचें।ग्रहण के बाद घर को गंगाजल से शुद्ध करें।
  • दान करना शुभ माना जाता है।
  • पूजा स्थल और देवी-देवताओं की मूर्तियों को साफ करें।
  • स्नान करने के बाद ही होलिका दहन और पूजा करें

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More