श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ NISAR सैटेलाइट, भारत-अमेरिका की सबसे बड़ी स्पेस साझेदारी बनी

Updated on 2025-07-31T14:21:07+05:30

श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ NISAR सैटेलाइट, भारत-अमेरिका की सबसे बड़ी स्पेस साझेदारी बनी

श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ NISAR सैटेलाइट, भारत-अमेरिका की सबसे बड़ी स्पेस साझेदारी बनी

भारत और अमेरिका के बीच अब तक की सबसे बड़ी स्पेस साझेदारी के तहत तैयार हुआ NISAR (NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar) सैटेलाइट बुधवार शाम 5:40 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से GSLV-F16 रॉकेट के ज़रिए लॉन्च किया गया। यह पहली बार है जब GSLV ने किसी सैटेलाइट को Sun Synchronous Polar Orbit में स्थापित किया है।

इस 2,392 किलोग्राम वजनी सैटेलाइट की लागत करीब 1.3 बिलियन डॉलर (लगभग ₹10,000 करोड़) है और इसे अगले 5 वर्षों तक पृथ्वी की सतह और महासागरों के कुछ हिस्सों की उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें भेजने के लिए डिजाइन किया गया है। यह हर 97 मिनट में पृथ्वी की परिक्रमा करेगा और हर 12 दिन में पृथ्वी की सतह का एक पूरा चक्र इमेजिंग करेगा।

इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने इसे भारत की तकनीकी क्षमता में एक ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि "आज दो महान देशों ने मिलकर एक क्रांतिकारी सैटेलाइट बनाया है, और वह भारतीय रॉकेट से भारतीय धरती से लॉन्च हुआ है।"

NISAR में NASA का L-बैंड और ISRO का S-बैंड रडार शामिल है, जिससे यह सैटेलाइट प्राकृतिक आपदाओं की सटीक भविष्यवाणी और चेतावनी देने में मदद करेगा। यह मिशन ना सिर्फ वैज्ञानिक दृष्टि से बल्कि मानव जीवन की रक्षा के लिहाज़ से भी बेहद अहम माना जा रहा है