Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 2026 की तारीख तय, अभी नोट करें डेट
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 2026 की तारीख तय, अभी नोट करें डेट
Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर साल रिश्तों में नई मिठास भर देता है. यह पर्व परिवार को एक साथ जोड़कर स्नेह और अपनापन बढ़ाता है. इसी वजह से हर साल लोग इसकी तारीख और शुभ मुहूर्त का बेसब्री से इंतजार करते हैं.
रक्षाबंधन 2026 में कब मनाया जाएगा?
पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन 2026 में 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा. इस साल भी भद्रा काल का साया नहीं रहेगा, इसलिए बहनें पूरे शुभ समय में भाई की कलाई पर राखी बांध सकेंगी.
पूर्णिमा तिथि कब से कब तक?
श्रावण पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त 2026 को सुबह 9:08 बजे होगी और यह 28 अगस्त 2026 को सुबह 9:48 बजे समाप्त होगी. इसी अवधि में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा.
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
28 अगस्त 2026 को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:57 बजे से लेकर सुबह 9:48 बजे तक रहेगा. इस दौरान बहनों को करीब 3 घंटे 51 मिनट का शुभ अवसर मिलेगा.
रक्षाबंधन का धार्मिक महत्व
रक्षाबंधन का संबंध देवी इन्द्राणी और भगवान इन्द्र की पौराणिक कथा से भी जुड़ा है. माना जाता है कि रक्षा सूत्र बांधने से विजय और सुरक्षा प्राप्त होती है. महाभारत में द्रौपदी और श्रीकृष्ण का प्रसंग भी इस पर्व की पवित्रता को दर्शाता है, जहां श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को दिव्य सुरक्षा का वचन दिया था.
यह भी पढ़े