Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती सावधान
Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती सावधान
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण को हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में शुभ नहीं माना जाता। इस दौरान कुछ नियम और सावधानियों का पालन जरूरी होता है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए।
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण मंगलवार, 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या के दिन लगेगा। भारतीय समयानुसार यह शाम 5:26 बजे शुरू होकर 7:57 बजे समाप्त होगा। यह वलयाकार (Annular) ग्रहण होगा, जिसमें करीब 2 मिनट 20 सेकंड के लिए “रिंग ऑफ फायर” यानी सूर्य का छल्ला दिखाई देगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में आंशिक रूप से ही दिखाई देगा।
सूतक काल इस बार भारत में लागू नहीं होगा। इसका मतलब है कि पूजा-पाठ, खाना पकाना या अन्य घरेलू काम सामान्य दिन की तरह किए जा सकते हैं। फिर भी ग्रहण के दौरान बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। खासकर छोटे बच्चों की आंखें ग्रहण की नकारात्मक किरणों से प्रभावित हो सकती हैं।
सामान्यत: ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने, सिलाई-कटाई करने या खाना बनाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन इस बार भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण ऐसी कोई पाबंदी नहीं होगी। बुजुर्गों को भी सेहत का ध्यान रखना चाहिए, लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें: