Surya Grahan 2026: आज दिखेगा रिंग ऑफ फायर, क्या है वलयाकार सूर्यग्रहण जानें

Updated on 2026-02-17T11:56:33+05:30

Surya Grahan 2026: आज दिखेगा रिंग ऑफ फायर, क्या है वलयाकार सूर्यग्रहण जानें

Surya Grahan 2026: आज दिखेगा रिंग ऑफ फायर, क्या है वलयाकार सूर्यग्रहण जानें

Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण मंगलवार, 17 फरवरी को लगा है। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण दोपहर 3:26 बजे से शुरू होकर रात 7:57 बजे तक रहेगा। सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और सूर्य की रोशनी आंशिक रूप से ढक जाती है

आज वलयाकार सूर्य ग्रहण लगा है, जिसे “रिंग ऑफ फायर” भी कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता, जिससे सूर्य के चारों ओर आग की अंगूठी जैसा चमकता हुआ घेरा दिखाई देता है। यह एक खास और आकर्षक खगोलीय घटना मानी जाती है

खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार, चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर दीर्घवृत्ताकार कक्षा में घूमता है। जब चंद्रमा पृथ्वी से थोड़ा दूर होता है और सूर्य के सामने आता है, तब वह सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता। इसी वजह से सूर्य के चारों ओर चमकदार रिंग बनती है, जिसे वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 31 मिनट रहेगी। वहीं “रिंग ऑफ फायर” का मुख्य समय शाम 5:13 बजे से 6:11 बजे के बीच रहेगा।

हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण अर्जेंटीना, चिली, दक्षिण अफ्रीका और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा। अन्य लोग इसे नासा की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं।

सूर्य ग्रहण देखते समय सावधानी रखना जरूरी है। बिना सोलर फिल्टर के सीधे सूर्य को नहीं देखना चाहिए। सुरक्षित देखने के लिए प्रमाणित सोलर ग्लास या उपकरण का उपयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़े 

Mahashivratri 2027 Date: महाशिवरात्रि 2027 मार्च में होगी, अभी से नोट करें तारीख