Last Updated Feb - 16 - 2026, 11:27 AM | Source : Fela News
Mahashivratri 2027 Date: अगले साल महाशिवरात्रि 6 मार्च 2027, शनिवार को मनाई जाएगी। शनिवार होने से यह दिन शिव और शनि पूजा के लिए खास माना रहा है।
Mahashivratri 2027 Date: शिव पुराण के अनुसार महाशिवरात्रि कल्याण और मंगल देने वाली रात्रि मानी जाती है। साल 2027 में महाशिवरात्रि 6 मार्च, शनिवार को मनाई जाएगी। यह फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आती है और इसे तपस्या और उपवास का प्रमुख पर्व माना जाता है।
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन उपवास और पूजा करने से भगवान शिव विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं। माता पार्वती से भगवान शिव ने कहा था कि महाशिवरात्रि का व्रत उन्हें सबसे अधिक प्रिय है।
महाशिवरात्रि 2027 तिथि और मुहूर्त
> तारीख: 6 मार्च 2027, शनिवार
> चतुर्दशी तिथि शुरू: 6 मार्च, दोपहर 12:03 बजे
> चतुर्दशी तिथि समाप्त: 7 मार्च, दोपहर 1:46 बजे
> निशिता काल पूजा मुहूर्त: रात 12:07 से 12:57 बजे
चार प्रहर पूजा समय
> प्रथम प्रहर: 6:24 PM से 9:28 PM
> द्वितीय प्रहर: 9:28 PM से 12:32 AM
> तृतीय प्रहर: 12:32 AM से 3:36 AM
> चतुर्थ प्रहर: 3:36 AM से 6:40 AM
महाशिवरात्रि का महत्व
महाशिवरात्रि शिशिर और वसंत ऋतु के बीच की मध्य अवस्था में आती है। इस रात जागरण, जप, तप और ध्यान करने से कई गुना पुण्य फल मिलने की मान्यता है।
पूजा विधि
> सूर्योदय से व्रत शुरू करें
> बिल्व पत्र, जल, दूध और धूप से शिव पूजा करें
> रात में जागरण और मंत्र जाप करें
> अगले दिन सूर्योदय के बाद व्रत खोलें
यह भी पढ़े