Vaishakha Month 2026: आज से वैशाख माह की शुरुआत, जानें इसका धार्मिक महत्व और खास मान्यताएं

Updated on 2026-04-03T11:58:55+05:30

Vaishakha Month 2026: आज से वैशाख माह की शुरुआत, जानें इसका धार्मिक महत्व और खास मान्यताएं

Vaishakha Month 2026: आज से वैशाख माह की शुरुआत, जानें इसका धार्मिक महत्व और खास मान्यताएं

Vaishakha Month 2026: आज से वैशाख माह की शुरुआत हो गई है, जिसे हिंदू पंचांग का दूसरा महीना माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस माह में किए गए स्नान, दान और पुण्य कार्यों का अक्षय फल मिलता है। जल दान को विशेष रूप से शुभ माना गया है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष वैशाख माह की प्रतिपदा तिथि 2 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 42 मिनट पर शुरू हुई थी और इसका समापन 3 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 43 मिनट पर हुआ। उदया तिथि के आधार पर 3 अप्रैल से वैशाख माह की शुरुआत मानी जा रही है, जो 1 मई तक चलेगा।

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, वैशाख माह का संबंध विशाखा नक्षत्र से माना जाता है, इसी कारण इसका नाम वैशाख पड़ा। इस माह को बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि इसी माह में भगवान विष्णु ने नर-नारायण, नृसिंह और परशुराम अवतार लिए थे। साथ ही माता सीता का जन्म भी इसी माह में हुआ था।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख माह में गंगा स्नान, दान और पूजा-पाठ करने से अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य प्राप्त होता है। इसलिए इसे अत्यंत फलदायी और शुभ महीनों में गिना जाता है।

शास्त्रों में भी वैशाख माह की महिमा का विशेष वर्णन मिलता है। इसे सभी महीनों में श्रेष्ठ माना गया है। कहा जाता है कि इस माह में भगवान विष्णु ने मधु नामक राक्षस का वध किया था, इसी कारण इसे माधव माह भी कहा जाता है।

यह भी पढ़े 

Chaitra Purnima 2026 Date: चैत्र पूर्णिमा पर कन्फ्यूजन, 1 या 2 अप्रैल सही तिथि?