Header Image

CBSE Result 2025: CBSE रीचेकिंग और वैल्यू के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन.

CBSE Result 2025: CBSE रीचेकिंग और वैल्यू के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन.

Last Updated May - 19 - 2025, 05:20 PM | Source : Fela News

CBSE Board Result 2025 Re-evaluation:CBSE जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 के रीवैल्यूएशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। जिन छात्रों को अपने नंबरों पर भ
CBSE रीचेकिंग और रीवैल्यू के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन.
CBSE रीचेकिंग और रीवैल्यू के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन.

CBSE Board Class 10th, 12th Re-evaluation: CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 10वीं में 93.66% और 12वीं में 88.39% छात्र पास हुए हैं। हालांकि, 10वीं के 1.41 लाख और 12वीं के 1.29 लाख से ज्यादा छात्रों का कंपार्टमेंट आया है, जिससे कई छात्र अपने रिजल्ट से नाखुश हैं।

ऐसे छात्रों के लिए CBSE जल्द ही रीवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन), मार्क्स वेरिफिकेशन (अंकों की जांच) और उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा।

छात्र CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?

  • उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी देख सकते हैं
  • अंकों का सत्यापन (गलत जोड़े गए या छूटे अंकों की जांच)
  • रीवैल्यूएशन (जांच दोबारा कराना)

CBSE की ओर से इन सभी सुविधाओं के लिए एक अलग नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसमें तारीखें और फीस की जानकारी दी जाएगी। आवेदन केवल ऑनलाइन और तय समय पर ही किया जा सकता है।

नया सिस्टम कैसे काम करेगा?

पहले छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन करेंगे।

फिर उसमें अगर कोई गलती लगती है तो अंकों की जांच या रीवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?

  1. CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  2. "रीवैल्यूएशन / वेरिफिकेशन" लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  4. आवेदन फॉर्म भरें और फीस जमा करें।
  5. फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट रखें।

Share :

Trending this week

17 फरवरी से CBSE बोर्ड परीक्षा

Feb - 20 - 2026

रिपोर्ट के अनुसार Central Board of Secondary Education (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं ... Read More

CBSE नया नियम

Feb - 17 - 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड प... Read More

CBSE बोर्ड परीक्षा शुरू

Feb - 17 - 2026

देश के सबसे बड़े स्कूल बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा ब... Read More