Last Updated Jun - 20 - 2025, 03:29 PM | Source : Fela News
जब बेटे को अपने पिता की आशिकी का पता चला, तो उसने निकाह से इनकार कर दिया। इसके बाद शकील घर से पैसे और सोना लेकर भाग गया और उसी लड़की से शादी कर ली जो उसके बेटे
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे की मंगेतर से शादी कर ली — और ये सब उसने इसलिए किया ताकि उसका अफेयर छिपा रहे और किसी को शक न हो।
रामपुर के बांसनगली गांव में रहने वाले शकील नाम के व्यक्ति ने अपने 15 साल के नाबालिग बेटे का रिश्ता एक 18 साल की लड़की से तय किया। असल में ये लड़की शकील की प्रेमिका थी। उसकी पत्नी को इस रिश्ते पर शक हुआ और उसने परिवार में बात भी की, लेकिन किसी ने यकीन नहीं किया।
शकील अपनी बहू बनने वाली लड़की से लगातार फोन और वीडियो कॉल पर बात करता था। जब बेटे को सच्चाई पता चली तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद शकील घर से पैसे और सोना लेकर भाग गया और उसी लड़की से खुद शादी कर ली।
शकील की पत्नी का आरोप है कि ये सब 3 साल से चल रहा था। उसने कई बार विरोध किया, लेकिन शकील ने मारपीट कर रिश्ता जबरदस्ती तय करवा दिया। पत्नी का कहना है कि लड़की के लिए वह उसे कई बार मारा गया और परिवार के लोग भी इस रिश्ते में साथ दे रहे थे।
अब इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और हर कोई इस रिश्ते को लेकर हैरान है।