Header Image

ग्रेटर नोएडा जंगल में युवती की लाश, हत्या की आशंका

ग्रेटर नोएडा जंगल में युवती की लाश, हत्या की आशंका

Last Updated Jan - 23 - 2026, 11:02 AM | Source : Fela News

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में जंगल से 25 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ। गले पर चोट के निशान मिले हैं, पहचान नहीं हो सकी।
ग्रेटर नोएडा जंगल में युवती की लाश
ग्रेटर नोएडा जंगल में युवती की लाश

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। युवराज मेहता की सड़क हादसे में मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक और सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित मुतेयना गांव के जंगल में गुरुवार सुबह एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। 

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सुबह के समय कुछ लोग जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान नाले के पास झाड़ियों में एक युवती का शव पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास है। युवती के गले के नीचे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 

दनकौर थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल से कुछ अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं। युवती के कपड़ों और पहनावे को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी निजी सिक्योरिटी एजेंसी में कार्यरत हो सकती है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के लिए आसपास के सभी थानों को सूचना भेज दी गई है और गुमशुदगी की रिपोर्ट्स खंगाली जा रही हैं। 

इस घटना ने एक बार फिर नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते कुछ महीनों में इस क्षेत्र से लावारिस शव मिलने की घटनाओं में लगातार इजाफा देखा गया है। 29 दिसंबर को सेक्टर 142 के डंपिंग ग्राउंड में एक युवती की जली हुई लाश मिली थी, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। इससे पहले सेक्टर 39 इलाके में भी एक युवती का सिर कटा शव बरामद किया गया था। 

लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अपराधी इस इलाके को शव ठिकाने लगाने के लिए सुरक्षित मानने लगे हैं। जंगल, डंपिंग ग्राउंड और सुनसान इलाके अपराधियों के लिए आसान विकल्प बनते जा रहे हैं। 

पुलिस का दावा है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। थाना प्रभारी के अनुसार, युवती की पहचान होते ही जांच की दिशा और स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस टीमें आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

यह भी पढ़े 

रील के चक्कर में जान पर बनी, स्टंट करते बाइक सवार डिवाइडर से टकराए

Share :

Trending this week

प्रेमिका की हत्या के बाद युवक का खौफनाक कदम

Jun - 05 - 2026

पंजाब के मोहाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है... Read More

मुंबई बुजुर्ग को 54 दिन डिजिटल अरेस्ट

May - 06 - 2026

मुंबई के भांडुप इलाके में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला म... Read More

46 वार से दंपति की हत्या

Apr - 22 - 2026

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाल... Read More