Last Updated Nov - 27 - 2025, 12:44 PM | Source : Fela News
Patel Nagar Murder: दिल्ली के पटेल नगर में एक पान विक्रेता की हत्या कर दी गई। आरोपी पहले उससे फ्री सिगरेट मांग रहे थे, लेकिन दुकानदार ने पैसे मांगे तो उन्होंने
दिल्ली के पटेल नगर में एक पान विक्रेता की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले उससे फ्री सिगरेट मांगी, लेकिन जब उसने पैसे मांगे तो उन्होंने चाकुओं से हमला कर उसे घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे RML अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
पुलिस ने जांच में CCTV फुटेज और फॉरेंसिक सबूतों से आरोपियों की पहचान की। मुख्य आरोपी मो. मेहताब उर्फ राजा (19) शादिपुर फ्लाईओवर के पास छिपा मिला और उसे पकड़ने के दौरान पैर में गोली लगी। बाद में पांच नाबालिग आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सभी आरोपी फरीदपुरी के स्कूल ड्रॉपआउट हैं और चोरी-लूट जैसी वारदातों में शामिल रहते हैं। मेहताब पहले भी 2024 में लूट और हत्या के प्रयास के मामले में पकड़ा गया था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दो चाकू, एक देसी कट्टा, कारतूस और वारदात के समय पहने कपड़े बरामद किए हैं। आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है।