Fela News Lifestyle Header Banner

पटना में हाफ एनकाउंटर, बदमाश के पैर में लगी गोली

पटना में हाफ एनकाउंटर, बदमाश के पैर में लगी गोली

Last Updated Jan - 16 - 2026, 11:58 AM | Source : Fela News

पटना के मनेर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी नीतीश कुमार घायल। स्वर्ण व्यापारी लूटकांड में था वांटेड, हथियार बरामद |
पटना में हाफ एनकाउंटर, बदमाश के पैर में लगी गोली
पटना में हाफ एनकाउंटर, बदमाश के पैर में लगी गोली

बिहार की राजधानी पटना में अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई एक बार फिर सुर्खियों में है। पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और कुख्यात अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी नीतीश कुमार पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH ) में भर्ती कराया गया है।

यह मुठभेड़ मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर रतन टोला इलाके में गंगा नदी के किनारे हुई। पुलिस के मुताबिक, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नीतीश कुमार अपने कुछ साथियों के साथ इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। जैसे ही पुलिस ने संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नीतीश कुमार के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। हालांकि, उसके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, एक कट्टा और दो खोखे बरामद किए हैं। राहत की बात यह रही कि इस मुठभेड़ में कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।

पुलिस के अनुसार, घायल अपराधी नीतीश कुमार मनेर के चौरासी टोला इलाके का रहने वाला है और उसका आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। वह 9 जनवरी को मनेर में स्वर्ण व्यापारी संजय सोनी की दुकान पर हुई लूटपाट और गोलीबारी की घटना में मुख्य

आरोपी था। उस वारदात में स्वर्ण व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद से ही पुलिस नीतीश की तलाश में जुटी हुई थी।

पटना के सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से पूछताछ के बाद उसके फरार साथियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नीतीश और उसका गिरोह किन-किन आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।

इस मुठभेड़ के बाद मनेर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें:

फिरोजाबाद में खौफनाक साजिश: पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की कहानी

 

Share :

Trending this week

प्रेमिका की हत्या के बाद युवक का खौफनाक कदम

Jun - 05 - 2026

पंजाब के मोहाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है... Read More

मुंबई बुजुर्ग को 54 दिन डिजिटल अरेस्ट

May - 06 - 2026

मुंबई के भांडुप इलाके में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला म... Read More

46 वार से दंपति की हत्या

Apr - 22 - 2026

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाल... Read More