Fela News Lifestyle Header Banner

Lajpat Nagar Murder: सीढ़ियों पर खून और घर में दो लाशें, नौकर ने मां-बेटे की कर दी हत्या

Lajpat Nagar Murder: सीढ़ियों पर खून और घर में दो लाशें, नौकर ने मां-बेटे की कर दी हत्या

Last Updated Jul - 03 - 2025, 11:38 AM | Source : Fela News

Lajpat Nagar Double Murder: दिल्ली के लाजपत नगर में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया। मां-बेटे की गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद फरार नौकर को पुलिस ने गिरफ्त
Lajpat Nagar Murder: सीढ़ियों पर खून और घर में दो लाशें
Lajpat Nagar Murder: सीढ़ियों पर खून और घर में दो लाशें

Delhi Double Murder: दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर-1 में एक दिल दहला देने वाला डबल मर्डर सामने आया है। एक ही घर में मां और बेटे की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 42 साल की रुचिका और उनके 14 साल के बेटे कृष के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी नौकर मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है, जो बिहार का रहने वाला है।

पूछताछ में मुकेश ने जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि रुचिका ने किसी बात पर उसे डांट दिया था, जिससे गुस्से में आकर उसने मां-बेटे की हत्या कर दी।

पड़ोसियों ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। रात करीब 9.40 बजे जब महिला के पति कुलदीप घर लौटे, तो उन्होंने सीढ़ियों पर खून देखा और दरवाजा बंद पाया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नज़ारा खौफनाक था। रुचिका की लाश बेडरूम में और बेटे का शव बाथरूम में मिला। दोनों के गले धारदार हथियार से रेते गए थे।

पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और केस दर्ज कर लिया गया है। इस घटना से इलाके में डर का माहौल है और सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

Share :

Trending this week

प्रेमिका की हत्या के बाद युवक का खौफनाक कदम

Jun - 05 - 2026

पंजाब के मोहाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है... Read More

मुंबई बुजुर्ग को 54 दिन डिजिटल अरेस्ट

May - 06 - 2026

मुंबई के भांडुप इलाके में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला म... Read More

46 वार से दंपति की हत्या

Apr - 22 - 2026

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाल... Read More