Header Image

सरप्राइज के बहाने कत्ल, इंदौर कांड में चौंकाने वाला खुलासा

सरप्राइज के बहाने कत्ल, इंदौर कांड में चौंकाने वाला खुलासा

Last Updated Feb - 24 - 2026, 10:35 AM | Source : Fela News

इंदौर में एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपी ने सनसनीखेज खुलासे किए। पुलिस ने घटनास्थल से अहम सबूत बरामद किए, जांच तेज।
सरप्राइज के बहाने कत्ल
सरप्राइज के बहाने कत्ल

मध्य प्रदेश के इंदौर में एमबीए छात्रा की हत्या का मामला लगातार नए और चौंकाने वाले खुलासौ के साथ सामने आ रहा है। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। पुलिस ने आरोपी पीयूष को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रीक्रिएशन कराया, जहां उसने उस रात की पूरी कहानी दोहराई। इस दौरान कई अहम साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हत्या की योजना पहले से तैयार कर रखी थी। उसने छात्रा को अपने कमरे पर बुलाया और वहां उसके मोबाइल फोन की जांच की। मोबाइल में अन्य युवकों से बातचीत देख वह नाराज हो गया। दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर छात्रा को भरोसे में लेने के लिए 'सरप्राइज देने की बात कही। उसने छात्रों से आंखें, हाथ और पैर बांधने की अनुमति मांगी। भरोसा कर छात्रा ने विरोध नहीं किया।

पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले उसने शक्तिवर्धक दवाओं की हाई डोज ली थी। हत्या के बाद उसने कमरे को बाहर से बंद किया और वहां से चला गया। बाद में लौटकर उसने कथित रूप से चाकू से भी वार किए। पुलिस ने घटनास्थल से रस्सी, टेप और चाकू बरामद किए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

मामले की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी फरार होकर मुंबई पहुंच गया था। वहां से उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, उसके पास से एक पत्र भी मिला है, जिसमें उसने अपने अपराध को स्वीकार किया है और फांसी की सजा की इच्छा जताई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि भावनात्मक शब्द उसके गंभीर अपराध को कम नहीं कर सकते।

गौरतलब है कि 10 फरवरी को स्थानीय लोगों ने कमरे से दुर्गंध आने की सूचना दी थी। पुलिस ने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो 25 वर्षीय छात्रा का शव बरामद हुआ। शव कई दिन पुराना होने के कारण स्थिति गंभीर थी। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।

थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि आरोपी के बयान और घटनास्थल से मिले सबूतों का मिलान किया जा रहा है। मामले में हर पहलू से जांच जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे और कोई कारण या सहयोगी तो नहीं था।

यह घटना न केवल एक जघन्य अपराध है, बल्कि भरोसे के दुरुपयोग का भी उदाहरण है। पुलिस का कहना है कि चार्जशीट जल्द अदालत में पेश की जाएगी और सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़े 

26 अपराधों का खूंखार मास्टरमाइंड आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Share :

Trending this week

मुंबई बुजुर्ग को 54 दिन डिजिटल अरेस्ट

May - 06 - 2026

मुंबई के भांडुप इलाके में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला म... Read More

46 वार से दंपति की हत्या

Apr - 22 - 2026

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाल... Read More

दो पड़ोसन, गर्लफ्रेंड-दुल्हन टकराईं, दूल्हे की गलती से मेहंदी में हंगामा

Apr - 16 - 2026

Delhi News: दिल्ली के इंदिरा विहार में शादी से पहले खुशियों का ... Read More