Fela News Lifestyle Header Banner

बागेश्वर धाम से लौटते वक्त एक ही परिवार के 7 लोगों ने कार में की आत्महत्या, चंडीगढ़ से आए थे पंचकूला

बागेश्वर धाम से लौटते वक्त एक ही परिवार के 7 लोगों ने कार में की आत्महत्या, चंडीगढ़ से आए थे पंचकूला

Last Updated May - 27 - 2025, 04:22 PM | Source : Fela News

हरियाणा के पंचकूला सेक्टर-27 में एक ही परिवार के 7 लोगों ने कार में ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। सभी के शव कार के अंदर मिले। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिल
बागेश्वर धाम से लौटते वक्त एक ही परिवार के 7 लोगों ने कार में की आत्महत्या
बागेश्वर धाम से लौटते वक्त एक ही परिवार के 7 लोगों ने कार में की आत्महत्या

हरियाणा के पंचकूला सेक्टर-27 से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 7 लोगों ने गाड़ी में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सभी शव एक घर के बाहर सड़क पर खड़ी कार के अंदर मिले। शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार कर्ज में डूबा हुआ था, जिस कारण उन्होंने यह कदम उठाया

जानकारी के अनुसार, मृतक प्रवीण मित्तल अपने परिवार के साथ पंचकूला में बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा में शामिल होने आए थे। कथा खत्म होने के बाद चंडीगढ़ लौटते समय उन्होंने सामूहिक आत्महत्या कर ली। मृतकों में प्रवीण मित्तल (42), उनके माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चे (दो बेटियां और एक बेटा) शामिल हैं।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। सभी शवों को पंचकूला के निजी अस्पतालों में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पंचकूला डीसीपी हिमाद्री कौशिक और डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित दहिया मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार, यह परिवार पहले देहरादून के कोलागढ़ इलाके में किराए पर रहता था लेकिन अब चंडीगढ़ में रहता था। जिस कार में आत्महत्या की गई, वह मालदेवता देहरादून के गंभीर सिंह नेगी के नाम रजिस्टर्ड है। गंभीर सिंह ने बताया कि कार उन्होंने प्रवीण को एनजीओ के काम के सिलसिले में दी थी। प्रवीण पहले “चाइल्ड लाइफ केयर मिशन” नाम से एनजीओ चलाते थे।

Share :

Trending this week

प्रेमिका की हत्या के बाद युवक का खौफनाक कदम

Jun - 05 - 2026

पंजाब के मोहाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है... Read More

मुंबई बुजुर्ग को 54 दिन डिजिटल अरेस्ट

May - 06 - 2026

मुंबई के भांडुप इलाके में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला म... Read More

46 वार से दंपति की हत्या

Apr - 22 - 2026

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाल... Read More