Last Updated May - 24 - 2025, 11:35 AM | Source : Fela News
Reserve Bank of India: ग्राहक सेवा बेहतर बनाने के लिए रिजर्व बैंक ने केवाईसी अपडेट और बंद पड़े खातों से जुड़ी समस्याओं का हल सुझाया है।
Reserve Bank of India: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को KYC यानी 'अपने ग्राहक को जानो' के नियमों को आसान बनाने का प्रस्ताव रखा है। इसका मकसद मनी लॉन्ड्रिंग रोकना है और बैंक ग्राहकों व सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के लिए KYC अपडेट करना सरल बनाना है।
क्या है नया प्रस्ताव?
RBI ने कहा है कि बहुत से खातों में समय पर KYC अपडेट नहीं हो पा रहा है। खासतौर पर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT), इलेक्ट्रॉनिक बेनिफिट ट्रांसफर (EBT) और जनधन योजना वाले खातों में यह दिक्कत ज्यादा दिख रही है। ग्राहकों को KYC अपडेट कराने में परेशानी हो रही है और इसकी शिकायतें RBI को मिली हैं।
बैंकों को क्या करना होगा?
अब बैंकों को हर ग्राहक को समय पर KYC अपडेट की जानकारी कम से कम तीन बार पहले से देनी होगी।
इसके अलावा, बैंकों को बिना इस्तेमाल वाले (इनएक्टिव) या बिना दावा किए गए खातों के लिए KYC अपडेट की सुविधा हर ब्रांच में देनी होगी।
वीडियो KYC की सुविधा भी जरूरी
अगर बैंक के पास वीडियो KYC (V-CIP) की सुविधा है, तो ग्राहक की मांग पर यह सुविधा देनी होगी।
साथ ही, बंद पड़े खातों को फिर से चालू करने के लिए बैंक अधिकृत एजेंटों (बिजनेस कॉरस्पोंडेंट) की मदद भी ले सकते हैं।