Fela News Lifestyle Header Banner

गोवा के BITS पिलानी कैंपस में छात्र की मौत का असली कारण क्या निकला?

गोवा के BITS पिलानी कैंपस में छात्र की मौत का असली कारण क्या निकला?

Last Updated Sep - 13 - 2025, 12:26 PM | Source : Fela News

गोवा के BITS पिलानी कैंपस में छात्र की मौत का सच सामने आया। प्रारंभिक जांच में कारण पर ध्यान दिया जा रहा है, जांच टीम ने मौत के असली कारण का पता लगाया।
गोवा के BITS पिलानी कैंपस में छात्र की मौत
गोवा के BITS पिलानी कैंपस में छात्र की मौत

गोवा के बिट्स पिलानी कैंपस में छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि मौत ड्रग्स के सेवन से हुई थी।

पिछले दिनों हॉस्टल रूम में छात्र का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। शुरुआती शक नशे की ओर गया था, लेकिन अब मेडिकल रिपोर्ट ने इसे साफ कर दिया है। पुलिस के मुताबिक छात्र के शरीर में ड्रग्स के अंश पाए गए हैं और इसी के चलते उसकी जान गई।

यह घटना न सिर्फ संस्थान बल्कि पूरे राज्य में चिंता का विषय बन गई है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्र तक ड्रग्स कैसे पहुंचे और सप्लाई चैन में कौन शामिल है।

इस मामले ने एक बार फिर कैंपस में ड्रग्स की बढ़ती समस्या और छात्रों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share :

Trending this week

सरकार देगी ₹12 हजार सालाना

May - 30 - 2026

देश में आज भी लाखों ऐसे छात्र हैं जो पढ़ाई में प्रतिभाशा... Read More

UP TGT 2026 सिटी स्लिप जारी

May - 23 - 2026

उत्तर प्रदेश में टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 का इंतजार कर रह... Read More

4 बार UPSC क्रैक कर बनीं प्रेरणा श्रेया त्यागी!

May - 23 - 2026

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली UPSC सिविल स... Read More